Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के आर्थिक विकास के अनुमान में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए की कटौती
    Breaking News Headlines

    भारत के आर्थिक विकास के अनुमान में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए की कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक विकास के अनुमान में एक प्रतिशत की कटौती की है. विश्व बैंक ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो कि जून 2022 के उसके पिछले अनुमान से एक प्रतिशत कम है. भारत आर्थिक विकास में कटौती के लिए विश्व बैंक ने बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय वातावरण का हवाला दे दिया है.

     

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले लेटेस्ट साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस जारी करते हुए वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में मजबूत हो रहा है. पिछले वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ी.

     

    दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है. कोरोना महामारी से उभरने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से उछाल आया है.

     

    उन्होंने कहा कि भारत के ऊपर कोई बड़ा विदेशी कर्ज नहीं है. इस तरफ से उसे कोई समस्या नहीं है और उसकी मौद्रिक नीति विवेकपूर्ण रही है. भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और विशेष रूप से सेवा निर्यात में अच्छा प्रदर्शन किया है.

     

    हैंस टिमर ने कहा कि इसके बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमान को घटाया है, क्योंकि भारत और सभी अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही कई देशों के लिए कमजोर है और भारत में भी अपेक्षाकृत कमजोर रहेगी.

    गौरतलब है कि इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने महंगाई के बढ़ते दबाव और सख्त मौद्रिक नीतियों को देखते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास दर अनुमान घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया था. वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 13.5 प्रतिशत रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओटीटी डेब्यू में जबरदस्त एक्शन के साथ आ रहे वरुण धवन
    Next Article बारिश से प्रभावित मैच में अफ्रीका ने भारत को नौ रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.