Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओटीटी डेब्यू में जबरदस्त एक्शन के साथ आ रहे वरुण धवन
    Headlines सिनेमा

    ओटीटी डेब्यू में जबरदस्त एक्शन के साथ आ रहे वरुण धवन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. बीते दिनों भेड़िया का टीजर जारी किया गया था. इस फिल्म की भी काफी चर्चा हुई थी. अब वरुण धवन अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रहे हैं. जल्द ही वरुण धवन ‘Citadel’ सीरीज के भारतीय वर्जन की शूटिंग शुरू कर देंगे. इस सीरीज में वरुण धवन के साथ सामंथा प्रभु भी नजर आने वाली हैं. समंथा ने तो अपने रोल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके लिए सामंथा यूएस में फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं.

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और समंथा इस सीरीज के लिए अगले महीने से वर्कशॉप शुरू कर देंगे. यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज होगी. ‘Citadel’ की ग्लोबल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थीं. अब इस सीरीज के भारतीय वर्जन को बनाया जा रहा है. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा इस सीरीज के लिए अमेरिका में स्ट्रिक्ट डइट के साथ रुटीन फॉलो कर रही हैं. इसके लिए सामंथा करेक्टर को समझने के लिए कड़ी मशक्कत करने में जुटी हैं. वहीं कहा जा रहा है कि अगले महीने से इसके लिए वर्कशॉप भी शुरू हो जाएगी.

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘Citadel’ का भारतीय वर्जन भी स्पाई थ्रिलर रहेगा. इसकी कहानी 90 के दशक की बताई जा रही है. साथ ही इस सीरीज के लिए वरुण धवन और सामंथा का विशेष लुक भी बनाने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वरुण इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं. अगले महीने तक इस सीरीज पर काम शुरू हो जाएगा. इसके लिए वर्कशॉप भी लगाई जाएंगी.

     

    बता दें कि ‘Citadel’ ग्लोबल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थी. इस सीरीज में भारत, मेक्सिको और इटली के दृश्यों को भी शामिल किया गया था. अब इसका भारतीय वर्जन बनाने का फैसला लिया गया है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाने की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में दर्शकों को वरुण धवन के ऑनलाइन डेब्यू का भी बेसब्री से इंतजार है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरन फॉर सद्भावना की टीम गठित विकास सिंह, अध्यक्ष महासचिव धर्मेंद्र कुमार
    Next Article भारत के आर्थिक विकास के अनुमान में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए की कटौती

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.