Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेलारूस: महंगाई से निपटने के लिए देश में उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर ही प्रतिबंध लगा दिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बेलारूस: महंगाई से निपटने के लिए देश में उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर ही प्रतिबंध लगा दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिंस्क. रूस के कट्टर सहयोगी देश बेलारूस के नेता ने महंगाई से निपटने के लिए देश में उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया है. पूर्व सोवियत देश बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गुरुवार को तेजी से बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कीमतों में वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया है. 1994 से बेलारूस की सत्ता पर काबिज अलेक्जेंडर लुकाशेंको को उनके सनकीपन और कट्टरपंथी सुझावों के लिए जाना जाता है. कोरोना से बचने के लिए वह देश के लोगों को रोज वोडका का एक शॉट लेने का सुझाव भी दे चुके हैं.

     

    अधिकारियों के साथ एक बैठक में लुकाशेंको ने कहा, ‘6 अक्टूबर से, सभी मूल्य वृद्धि पर बैन है. बैन! कल से नहीं, आज से. ताकि अगले 24 घंटों में कीमतें न बढ़ें.’ उन्होंने आगे कहा कि वस्तुओं की कीमतें उनके शासन के लिए अपमानजनक थीं और इसमें साल-दर-साल 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 68 वर्षीय लुकाशेंको ने अधिकारियों को बताया कि मांस, डेयरी उत्पाद और मुर्गी पालन अब अधिक महंगा हो रहा है. मिन्स्क में हाल के दिनों में अंडों की कमी हो गई है. बेलारूस ने अगले साल तक 7-8 प्रतिशत की मुद्रास्फीति दर पर लौटने की योजना बनाई है.

     

    बेलारूस खुल कर यूक्रेन के खिलाफ रूस का साथ दे रहा है. यूक्रेन से अपनी सीमा साझा करने वाला बेलारूस अपनी सीमा को रूस की सेना के लिए खोले

    हुए है, जहां से रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रही है. यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई में सहायता करने और 2020 में चुनाव के बाद क्रूर कार्रवाई के लिए बेलारूस को पश्चिमी प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीमा सड़क संगठन में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
    Next Article “बाउल प्रेमिक” का लोकार्पण रूपा गांगुली, रामबहादुर राय और शोवना नारायण ने किया

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.