Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत, बर्फबारी से रेस्क्यू अभियान में बाधा
    Breaking News Headlines

    उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत, बर्फबारी से रेस्क्यू अभियान में बाधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाल लिए गए हैं। क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने के कारण गुरुवार दोपहर के बाद हवाई रेस्क्यू रोक दिया गया है। लेकिन मौके पर मौजूद टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

    नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग (निम) के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि गुरुवार सुबह वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और हाईएल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग, कश्मीर की टीमें हिमस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। जबकि, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है। अब तक मिले 19 शवों में से दो निम के प्रशिक्षक और 17 प्रशिक्षुओं के हैं। डीएम अभिषेक रुहेला ने इसकी पुष्टि की है। सभी पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप में लाए गए हैं। हवाई रेस्क्यू शुरू होने पर इन्हें उत्तरकाशी लाया जाएगा।

     

    दोपहर बाद रोका हवाई रेस्क्यू डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद द्रौपदी डांडा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाने से हेलीकॉप्टरों से किया जा रहा रेस्क्यू रोक दिया गया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को मौसम ठीक रहने पर ही फिर से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की उम्मीद है। हालांकि घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

     

    लापता पर्वतारोहियों के परिजन निम से नाराज मातली हैलीपैड पर पहुंचे लापता पर्वतारोहियों के परिजनों ने जिला प्रशासन और निम प्रशासन पर ठीक-ठीक जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। हरियाणा से पहुंचे हरि प्रकाश का कहना था कि जब मौसम खराब होने की चेतावनी थी तो लोगों को पर्वतारोहण के लिए क्यों भेजा गया।

     

    घायल को एम्स में भर्ती कराया जिला अस्पताल में भर्ती हादसे का घायल प्रशिक्षु रोहित भट्ट को गुरुवार को डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

     

    निम के प्राचार्य रहे कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल का कहना है कि हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचाने के प्रयास कठिन होते जा रहे हैं। कोठियाल ने कहा कि अब तक बचाव दल को एक भी घायल नहीं मिला है। इसका मतलब यह है कि या तो वो गंभीर रूप से घायल होकर एक ही स्थान पर बेबस पड़े हैं या फिर क्रेवास में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में बर्फबारी उन्हें और ढक सकती है।

    दोपहर बाद जैसे ही प्रशासन की ओर से बर्फबारी के कारण हवाई रेस्क्यू रोकने की सूचना दी गई, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश से पहुंचे परिजन निराश हो गए। कुछ परिजन तो फूट-फूट कर रोने लगे। परिजनों को उम्मीद थी कि, हवाई रेस्क्यू शुरू होने के बाद उनके अपने जिस भी हाल में होंगे, मिल जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश से प्रभावित मैच में अफ्रीका ने भारत को नौ रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई
    Next Article राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च से पहले शराब की बोतलें और जिंदा मुर्गी बांटते दिखे टीआरएस नेता

    Related Posts

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    June 9, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    June 9, 2026

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

    मानगो स्वर्णरेखा पुल पर टूटी पेड़ की टहनी बनी खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.