नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने नफरत भरे भाषण का मुद्दा उठाने वाली एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह जांच के दौरान उठाए गए कदमों सहित सभी विशेष घटनाओं का ब्योरा दे. शीर्ष अदालत ने कहा, ‘शायद आपका यह कहना सही है कि नफरत भरे भाषणों की वजह से देश का माहौल खराब हो रहा है और आपके पास यह कहने के लिए सही आधार है कि इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है. चीफ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एसआर भट की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के दौरान हालांकि कहा कि किसी मामले का संज्ञान लेने के लिए एक…
Author: Devanand Singh
क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मैच में मेजबानों ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज का लगातार दूसरा मैच जीता। इससे पहले कीवी टीम ने बांग्लादेश को धूल चटाई थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को फिन एलन के तूफानी अर्धशतक की मदद से मेजबानों ने 23 गेंदें रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस ट्राई सीरीज में यह पहली हार है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतीर पाकिस्तान टीम को मोहम्मद…
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर सनसनी मचता था. इस सनसनी के पीछे वजह हैं उनके कपड़े. अपने कपड़ों को लेकर उर्फी हमेशा से चर्चा में रही हैं. आपको बता दें, उर्फी अपने ड्रेस खुद ही डिजाइन करती हैं. हाल ही में उन्हें एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में स्पॉट किया गया. स्किन कलर के इस ड्रेस में उर्फी काफी खूबसूरत लग रही हैं. उर्फी ने क्रॉप टॉप और लॉन्ग पैंट पहनी थी. अपने कुछ फैंस के साथ उन्होंने कुछ फोटोज भी खिचवाईं. झलक की पार्टी में भी उर्फी को स्पॉट किया…
आपकी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के मुहिम में अब झामुमो भी जुटी 25 नवम्बर को बजरंग विजय मंदिर प्रांगण मे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा टाटा मोटर्स के कंवाई चालकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया आगामी 12 अक्टूबर से राज्य में शुरू हो रहे आपकी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के मुहिम में अब झामुमो भी जुट गई है. सोमवार को जमशेदपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन कर्मकार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि…
बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है हर शाख पे उल्लू बैठें हैं अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा पहचानिए !लिपिक नितिन कुमार को देवानंद सिंह जमशेदपुर झारखंड शिक्षा विभाग में व्यापक बदलाव की तैयारी में विभाग है किसी भी राज्य के रीढ़ की हड्डी शिक्षा विभाग होता है शिक्षा से ही समाज गांव प्रखंड जिला और राज्य का विकास संभव है झारखंड सरकार उसी अभियान के तहत शिक्षा विभाग में परिवर्तन लाना चाहती है परंतु विभाग में बैठे कुछ पदाधिकारी और कर्मचारियों की बदौलत विभाग की लगातार बदनामी हो रही है जमशेदपुर भी इससे अछूता नहीं है…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण हुए हादसों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लगातार हो रही बारिश से किसानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. हजारों बीघा फसल तबाह हो चुकी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को भी पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 25 जिलों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उधर प्रदेशभर में हो रही…
गुरुग्राम. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सोमवार 10 अक्टूबर को सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे. मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था…
अनंतनाग. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. वहीं सुरक्षा बल ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दक्षिण कश्मीर के तंगपावा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई. एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में…
दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों से मिल रहे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार एक ओर तो चुनाव को निष्पक्ष बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कुछ नेताओं पर इस बात का दबाव है कि वे इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खडग़े का समर्थन करें. ये सब बातें मुझे यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या वास्तव में अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से हो रहा है. हालांकि शशि थरूर ने गांधी परिवार पर खासतौर से…
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. सेक्टर-111 में रविवार 9 अक्टूबर को बरसाती नाले में 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे इलाके के बरसाती नाले में नहाते समय डूब गए. काफी तलाशी के बाद सभी बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है. अंधेरा होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. बच्चों के परिवार के लोग भी तालाब के किनारे एकत्र हो गए. डूबे बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच है. बताया…
