Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल: थरूर का दावा- कुछ नेताओं पर खडग़े को समर्थन देने का दबाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल: थरूर का दावा- कुछ नेताओं पर खडग़े को समर्थन देने का दबाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों से मिल रहे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार एक ओर तो चुनाव को निष्पक्ष बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कुछ नेताओं पर इस बात का दबाव है कि वे इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खडग़े का समर्थन करें. ये सब बातें मुझे यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या वास्तव में अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से हो रहा है.

     

    हालांकि शशि थरूर ने गांधी परिवार पर खासतौर से राहुल और सोनिया गांधी पर इन बातों के लिए आरोप लगाने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने इस चुनाव को लेकर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है कि वे अपनी ओर से किसी को भी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक रूप से उम्मीदवार नहीं घोषित कर रहे हैं और पूरी तरह से निष्पक्ष हैं.

     

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद थरूर ने मीडिया से कहा कि गांधी परिवार चुनाव में उनका और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडग़े का समर्थन कर रहा है. वो दोनों में से किसी के भी प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना रहा है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार मुझे और खडग़े दोनों को अपना आशीर्वाद दे रहा है. क्योंकि हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

     

    उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत बनाना है. थरूर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि खडग़े और उनके बीच चुनावी मुकाबला एक आधिकारिक उम्मीदवार और एक अनाधिकारिक उम्मीदवार के बीच है, जैसा कि कुछ नेता दावा कर रहे हैं.

     

    थरूर ने कहा कि गांधी परिवार के साथ बातचीत के बाद मैं आश्वस्त हुआ कि उनकी तरफ से मेरे या खडग़े के प्रति कोई पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी, चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव के बाद उन्हें वहीं बैठना होगा. थरूर ने कहा कि हमारी पार्टी को बदलाव की जरूरत है और मेरा मानना है कि मैं वह व्यक्ति हूं जो बदलाव का उत्प्रेरक बनूंगा.

    वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दावेदार मल्लिकार्जुन खडग़े ने रविवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के साथ उनके मुकाबले का उद्देश्य देश और पार्टी की बेहतरी के लिए अपने विचार रखना है. खडग़े ने कहा कि यह आंतरिक चुनाव है. यह एक घर में ऐसे दो भाइयों की तरह है, जो लड़ नहीं रहे हैं, बल्कि अपनी बात रख रहे हैं और एक-दूसरे को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार का मकसद ये नहीं है कि कोई खास उम्मीदवार पार्टी का अध्यक्ष बनने पर क्या करेगा, बल्कि यह है कि वे साथ मिलकर क्या कर सकते हैं. खडग़े ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरूग्राम में दुखद हादसा : बारिश में भरा तालाब देख नहाने उतरे बच्चे, 6 की डूबकर मौत
    Next Article जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराये दो आतंकी, ऑपरेशन अभी जारी

    Related Posts

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.