Author: Devanand Singh

देवानंद सिंह आरोपों से आहत केसीसीआई प्रबंधन ने विभाग के साथ-साथ उपायुक्त ,एसएसपी सिविल सर्जन र्वी सिंहभूम को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है किसी ने ठीक ही कहा है, जिसकी लाठी उसका भैंस। यह कहावत झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के मामले में सटीक बैठती दिख रही है, क्‍योंकि हाल के दिनों में गर्भपात मामले में भी यह बात देखने को मिली थी, और अब केसीसीआई अस्‍पताल से जुड़े प्रकरण में देखने को मिल रही है। यानि जिसके पास पद-प्रतिष्‍ठा और पैसा है, उसका कुछ भी नहीं बिगड़ना है, जिसके पास पैसा-पद प्रतिष्‍ठा नहीं है, उसकी सबको खैर…

Read More

नई दिल्ली. अडानी डेटा नेटवर्क्स लिमिटेड (एडीएनएल) को पहुंच प्रदान करने वाली सेवाओं के लिए एकीकृत लाइसेंस प्रदान किया गया है। इस लाइसेंस के जरिए कंपनी देश में हर तरह की टेलीकॉम सर्विसेज दे सकती है। इस घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने अडानी समूह की कंपनी एडीएनएल को एकीकृत दूरसंचार लाइसेंस दिए जाने की जानकारी दी। सरल शब्दों में कहा जाए तो अब, यह अपने नेटवर्क पर लंबी दूरी की कॉल करने और इंटरनेट सेवाएं देने के लिए पात्र है। इस लाइसेंस के मिलने के बाद कंपनी भविष्य अपनी 5जी सेवाओं को विस्तार दे सकती है। अडानी की एंट्री से…

Read More

जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची संशोधन का कार्य रफ्तार से जारी है। इसी बीच जम्मू प्रशासन की तरफ से जारी नए आदेश ने जिले में एक साल से रह रहे लोगों के लिए मतदाता सूची तक की राह आसान कर दी है। मंगलवार को दिए गए आदेश में तहसीलदारों या राजस्व के अधिकारियों को आवास प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार दिए गए हैं। प्रमाण पत्र जारी करने का मकसद उन लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जो रजिस्ट्रेशन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन, नाम हटाने, सुधारने और…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी के इलाज के लिए मंगलवार की रात सिंगापुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी थीं। इसके अलावा उनके साथ सिंगापुर जाने वालों में विधान पार्षद सुनील सिंह, लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव और दो सेवक भी शामिल हैं। सिंगापुर पहुंचने पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पैर छूकर अपने मां-पिता का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि रोहिणी एयरपोर्ट पर अपने पिता का इंतजार कर रही थीं। लालू…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी की खरीद को मंजूरी दे दी है, ताकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और जल जनित अन्य बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके. मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वैश्विक कोष के तहत उपलब्ध कराये गये वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी की खरीद में करेगा. जीयो टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई. इसके पहले पाकिस्तान ने डब्ल्यूएचओ से मच्छरदानी उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था. मध्य जून में मूसलाधार बारिश के कारण…

Read More

उज्जैन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 11 अक्टूबर की देर शाम महाकाल लोक का लोकार्पण किया. इसके साथ पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है. पीएम नंदी द्वार गए. इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान महाकाल की परिक्रमा की. श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में संत मौजूद हैं. पीएम ने संतों की मौजूदगी में मंत्रो-उच्चारण व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. समारोह में मध्यप्रदेश के ष्टरू शिवराज सिंह चौहान समेत करीब 200 से अधिक संत व राजनेता मौजूद हैं. विभिन्न राज्यों में इसका सीधा प्रसारण हुआ. गौरतलब…

Read More

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सतना-मानिकपुर रेलखंड के चितहरा-खुटहा स्टेशनों के बीच आज मंगलवार 11 अक्टूबर की शाम अचानक ट्रेक पर काम कर रहे ट्रेकमैनों के ऊपर आकाशीय बिजली (गाज) गिर गई, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें तुरंत ही सतना उपचार हेतु लाया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम को 4.30-5.00 बजे के लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, आसमान में काले बादल छा गये और गरज-चमक के साथ बिजली चमकने लगी, इसी दौरान अचानक रेल ट्रेक…

Read More

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है. ये 12 साल के बाद पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ने आखिरी बार 2-1 से सीरीज जीता था. वहीं, 2015 में धोनी की कप्तानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-3 से हार मिली थी. तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम 27.1…

Read More

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि इस्लामिक कानून एक पत्नी के रहते मुस्लिम व्यक्ति को दूसरी शादी करने का अधिकार देता है, लेकिन उसे पहली पत्नी की मर्जी के खिलाफ कोर्ट से साथ रहने के लिए बाध्य करने का आदेश पाने का अधिकार नहीं है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा पत्नी की सहमति के बगैर दूसरी शादी करना पहली पत्नी के साथ क्रूरता है. कोर्ट यदि पहली पत्नी की मर्जी के खिलाफ पति के साथ रहने को बाध्य करती है तो यह महिला के गरिमामय जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन…

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशकों से भी ज्यादा वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेहिसाब फिल्मों और टीवी शोज में तमाम तरह के किरदार निभाए हैं। इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘कृष’ जैसी सुपरहीरो मूवीज खूब सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन अमिताभ बच्चन भी कई बार इस तरह के किरदार निभा चुके हैं। शहंशाह साल 1988 में आई फिल्म ‘शहंशाह’ के डायलॉग आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन इंस्पेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव नाम के एक दब्बू पुलिस अफसर…

Read More