Author: Devanand Singh

दिल्ली. भारत में ओमिक्रॉन का नया सब-वेरियंट तेजी से फैल रहा है, जिससे चिंता बढऩे लगी है. देश में नए एक्सबीबी सब-वेरिएंट के अब तक 71 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र ने गुरुवार को एक्सबीबी सब-वेरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि की. इसके पहले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु में इस सब-वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. बीते 15 दिन की अवधि में, ओडिशा ने 33 मामले दर्ज किए, इसके बाद बंगाल में 17 और तमिलनाडु में 16 मामले सामने आए हैं. नया वेरियंट एक्सबीबी ओमिक्रॉन के बीए2.75 और बीजे.1 वेरिएंट के संयोजन से बना है. बताया जा…

Read More

फिल्म: प्रे प्रमुख स्टारकास्ट:एमिड मिडथंडर, डकोटा बीवर्स और डेन डिलिएग्रो निर्देशक: डेन ट्रेंचटबर्ग कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ही साथ कुछ डायलॉग्स भी काफी बेहतरीन हैं, जो उस सीन को आगे ले जाने का काम करते हैं और इसके लिए पैट्रिक एईसन को क्रेडिट जाता है। फिल्म का वीएफएक्स और एनिमेशन और बढ़िया हो सकते थे, क्योंकि हमने इससे पहले एलियन फिल्मों में ही इससे अच्छा देखा है। हालांकि फिल्म की टाइमलाइन और कलर पैलेट के मुताबिक ये कमतर साबित नहीं होते हैं। फिल्म का पूरा दारोमदार नारू का किरदार निभा रहीं एमिड…

Read More

वर्ल्ड बैंक के बाद अब आईएमएफ यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष भी मोदी सरकार की कैश ट्रांसफर योजना का मुरीद हो गया है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और इसी तरह के अन्य सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की तारीफ की और इसे चमत्कार बताया. इतना ही नहीं, आईएमएफ ने पूरी दुनिया को भारत से सीखने की सलाह दी है. बता दें कि इससे पहले कोरोना काल में कैश ट्रांसफर योजना के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की तारीफ की थी. दरअसल, आईएमएफ के फिस्कल अफेयर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर पॉओलो मौरो ने बुधवार को भारत में…

Read More

शिमला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी. उन्होंने देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर राजधानी दिल्ली के लिए रवाना किया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे. इस ट्रेन के शुरू होने से अब दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा. अभी दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा में करीब 3:30 घंटे…

Read More

‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’ यह बयान देकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसके जरिए खड़गे ने मुसलमानों का अपमान किया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कांग्रेस या खड़गे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘परिवार की तरफ से चुने गए कांग्रेस के पहले प्रॉक्सी प्रेसिडेंट उम्मीदवार को पूछा गया कि 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा। उनका जवाब था ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’। पहले तो मुहर्रम…

Read More

कराची. बाढ़ के कहर का सामना कर रहे पाकिस्तान में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है. पाकिस्तान के सिंध जिले में बुधवार को एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई. पाक अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम खैरपुर नाथन शाह इलाके में जा रही एक बस में नूरीयाबाद के पास राजमार्ग पर आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पाक मीडिया के…

Read More

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कवायद चल रही है, हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. इस बीच जम्मू जिले की उपायुक्त (DC) अवनी लवासा की ओर से जारी उस फैसले को वापस ले लिया गया है जिसका महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद और उमर अब्दुल्ला समेत केंद्र शासित प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने जमकर विरोध किया था. डीसी ने मंगलवार को आदेश जारी किया था कि जो लोग जम्मू में एक साल से अधिक समय से रह रहे हैं उन्हें आवासीय प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाए जिससे वोटिंग लिस्ट में वो शामिल हो सकें.…

Read More

नई दिल्ली. दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को तोहफा दिया है. सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार 12 अक्टूबर को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है . अब इतना मिलेगा वेतन नया वेतन 1 अक्टूबर से लागू होगा. वेतन में वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 16506 रुपए से बढ़कर 16792 रुपए, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी 18,187 से बढ़कर हुई 18,499 रुपए, कुशल श्रमिकों का वेतन भी 20,019 से बढ़कर 20,357 रुपए हुआ है. दिल्ली के…

Read More

नई दिल्ली. भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला एथलीट कमलप्रीत कौर को डोपिंग के कारण 3 साल के लिए बैन लगा दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एथलेटिक्स से जुड़ी एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू ) ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण ये फ़ैसला लिया गया है. एआईयू ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि 7 मार्च 2022 के बाद उन्होंने जिस भी प्रतियोगिता में भाग लिया है उसके परिणाम वैध नहीं माने जाएंगे. कमलप्रीत कौर के ख़िलाफ़ प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से शुरू माना जाएगा. टोक्यो ओलंपिक में कमलप्रीत छठे स्थान पर रही थीं.…

Read More

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं. अक्सर दोनों की शादी को लेकर बातें भी होती रहती हैं. अब इस बारे में रकुल के भाई ने शादी को लेकर कुछ जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि 2023 में यह कपल विवाह बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है . रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अक्सर साथ नजर आते हैं. दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे लेकर जाना चाहते हैं. ई-टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, इस बारे में रकुल के भाई ने…

Read More