Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान: बस में अचानक लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की जलकर मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान: बस में अचानक लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की जलकर मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराची. बाढ़ के कहर का सामना कर रहे पाकिस्तान में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है. पाकिस्तान के सिंध जिले में बुधवार को एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई. पाक अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम खैरपुर नाथन शाह इलाके में जा रही एक बस में नूरीयाबाद के पास राजमार्ग पर आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

     

    पाक मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इंटरसिटी बस 50 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही थी, जो कराची में अस्थायी शेल्टर में रह रहे थे. ये सभी बाढ़ प्रभावित खैरपुर नाथन शाह में अपने घरों को लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया कि नूरीयाबाद के पास एम-9 मोटरवे पर जमशोरो और हैदराबाद के पास बस में अचानक आग लग गई. फिलहाल, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

     

    पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि, उन्होंने आशंका जताई की मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. सिंध के संसदीय स्वास्थ्य सचिव कासिम सूमरो ने इस हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों में कम से कम 12

    नाबालिग थे, जिनकी उम्र 15 साल या उससे कम थी. बस में सवार सभी यात्री खैरपुर नाथन शाह के एक ही गांव के रहने वाले थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी विरोध के बीच जम्मू प्रशासन ने नए मतदाता जोड़ने वाला विवादित फैसला वापस लिया
    Next Article मुहर्रम में नाचेंगे कहकर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा ने बयान को बताया असंवेदनशील

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 9, 2026

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    June 9, 2026

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.