Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत पहुंचे ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, अब तक 4 राज्यों में मिले 71 मामले
    Breaking News Headlines

    भारत पहुंचे ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, अब तक 4 राज्यों में मिले 71 मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारत में ओमिक्रॉन का नया सब-वेरियंट तेजी से फैल रहा है, जिससे चिंता बढऩे लगी है. देश में नए एक्सबीबी सब-वेरिएंट के अब तक 71 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र ने गुरुवार को एक्सबीबी सब-वेरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि की. इसके पहले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु में इस सब-वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. बीते 15 दिन की अवधि में, ओडिशा ने 33 मामले दर्ज किए, इसके बाद बंगाल में 17 और तमिलनाडु में 16 मामले सामने आए हैं. नया वेरियंट एक्सबीबी ओमिक्रॉन के बीए2.75 और बीजे.1 वेरिएंट के संयोजन से बना है.

     

    बताया जा रहा है कि ये वेरियंट पहली बार अगस्त में सिंगापुर और अमेरिका में डिटेक्ट हुआ था. वैज्ञानिकों का मानना है कि एक्सबीबी सब-वेरिएंट इम्युनिटी को मात देने में सक्षम है, हालांकि यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि क्या यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बनता है, जिससे संक्रमित होने वाले को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़े.

     

    एक रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि दजज़् की गई है. हालांकि, वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक एक्सबीबी सब-वेरिएंट के परिणाम गंभीर होने का कोई सबूत नहीं मिला है. चूंकि डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को चिंता का प्रकार करार दिया था, इसलिए इसके वंश और दूसरी पीढ़ी के वेरिएंट के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है.

     

    वहीं भारत में, जीनोम सीक्वेंसिंग में शामिल वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के लगभग 88 प्रतिशत नए संक्रमण बीए.2.75 वेरिएंट के कारण हुए, जबकि कुल नए मामलों का लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा ही एक्सबीबी सब-वेरिएंट के कारण था. वहीं संक्रमण में बीए.5 वेरिएंट की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से भी कम रही.

    रिपोर्ट में महाराष्ट्र के जीनोम सीक्वेंसिंग के समन्व

    यक डॉ राजेश कार्यकर्ते के हवाले से बताया गया है कि एक्सबीबी ओमिक्रॉन का एक हाइब्रिड वर्जन है. हम महाराष्ट्र में इसके प्रसार की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. सिंगापुर में एक्सबीबी वर्तमान में अन्य सभी ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट्स पर हावी है. दुनिया के कई हिस्सों में एक्सबीबी का पता चला है, लेकिन सिंगापुर में यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है. तीन हफ्तों के भीतर, यह सब-वेरिएंट वहां के सभी दैनिक मामलों के आधे से अधिक के लिए जिम्मेदार हो गया है. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उसने नए वेरिएंट के ज्यादा संक्रामक होने, संक्रमित के गंभीर हो जाने और मौतों को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

    सिंगापुर में गत 11 अक्टूबर को कोरोनावायरस संक्रमण के 11,732 नए मामले दर्ज हुए थे. इनमें बड़े पैमाने पर एक्सबीबी वेरिएंट से संक्रमित होने वाले शामिल हैं. दो माह बाद 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं. सिंगापुर के एमओएच ने कहा कि पिछले सप्ताह में संक्रमण में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. लगभग 55 प्रतिशत नए संक्रमण एक्सबीबी स्ट्रेन के हैं. इसे बीए.2.10 के नाम से भी जाना जाता है. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग के अनुसार एक्सबीबी अन्य सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिकारी के शिकार करने की कहानी है ‘प्रे’
    Next Article कैरोलिना में फायरिंग की घटना में पुलिस अधिकारी सहित 5 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.