Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की सौगात, चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, तीन घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी की सौगात, चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, तीन घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी. उन्होंने देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर राजधानी दिल्ली के लिए रवाना किया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे. इस ट्रेन के शुरू होने से अब दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा. अभी दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा में करीब 3:30 घंटे का समय लगता है. नई वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जो यात्रियों को दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा तक 5:30 घंटे में पहुंचा देगी. रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी.

     

    इसका पड़ाव अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में अंब अंदौरा होगा. इन स्टेशनों पर ट्रेन 2 मिनट के लिए रुकेगी. दिल्ली से सुबह 5:50 पर खुलने के बाद ट्रेन 10:34 बजे ऊना 11:05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर 13:00 बजे खुलकर, शाम को 18:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली से वाराणसी, नई दिल्ली से कटरा और गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं. केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर अगले साल 15 अगस्त तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है

    .

    नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पिछली 2 ट्रेनों के मुकाबले हल्की है और मात्र 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है. इस ट्रेन के शुरू होने से हिमचाल प्रदेश के ऊना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, पंजाब और हरियाणा के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. यह ट्रेन पुरी तरह से

    वातानुकुलित है, स्वचालित दरवाजे हैं. चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है. ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं. इसमें पावर बैकअप की भी व्यवस्था है. यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस में 2 कोच ऐसे हैं, जिनसे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकेगी. सफर के दौरान यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें पुश बटन स्टॉप की सुविधा भी दी गई है. किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम में नाचेंगे कहकर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा ने बयान को बताया असंवेदनशील
    Next Article वर्ल्ड बैंक के बाद अब आईएमएफ ने भी मोदी सरकार के सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की तारीफ की

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.