Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन
    Breaking News Headlines खेल

    डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला एथलीट कमलप्रीत कौर को डोपिंग के कारण 3 साल के लिए बैन लगा दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एथलेटिक्स से जुड़ी एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू ) ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण ये फ़ैसला लिया गया है. एआईयू ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि 7 मार्च 2022 के बाद उन्होंने जिस भी प्रतियोगिता में भाग लिया है उसके परिणाम वैध नहीं माने जाएंगे. कमलप्रीत कौर के ख़िलाफ़ प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से शुरू माना जाएगा. टोक्यो ओलंपिक में कमलप्रीत छठे स्थान पर रही थीं.

     

    इससे पहले, शीर्ष भारतीय डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने प्रतिबंधित स्टेरॉयाड जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था. अब कमलप्रीत डोपिंग की दोषी पाई गई हैं, जिसके बाद उन पर 3 साल का बैन लगाया गया है.

     

    ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ विश्व एथलेटिक्स द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र निकाय है. उसने पंजाब की 26 साल की इस खिलाड़ी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. राष्ट्रीय रिकार्डधारी कमलप्रीत टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थीं. कमलप्रीत कौर ने पिछले साल पटियाला में 66.59 मीटर चक्का फेंककर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था. इससे पहले साल 2018 में उनका पर्सनल बेस्ट 61.04 मीटर था.

     

    पटियाला में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर रहीं कमलप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था. उन्होंने टोक्यो में क्वालीफाइंग राउंड में 64.00 मीटर चक्का फेंका था. फाइनल में वह 63.70 मीटर के साथ छठे स्थान पर रही थीं. इस साल कौर ने मार्च में तिरुवनंतपुरम में इंडियन ग्रां प्री मीट में 61.39 मीटर चक्का फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले साल लेंगे सात फेरे
    Next Article दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब श्रमिकों को मिलेगा इतनी पगार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.