Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत 12 साल बाद अपनी धरती पर साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराया, तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता
    Breaking News Headlines

    भारत 12 साल बाद अपनी धरती पर साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराया, तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है. ये 12 साल के बाद पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ने आखिरी बार 2-1 से सीरीज जीता था. वहीं, 2015 में धोनी की कप्तानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-3 से हार मिली थी.

     

    तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई. ये साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले 1999 में भारत ने अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ऑलआउट किया था. भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए. वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले. जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. सबसे ज्यादा 49 रन शुभमन गिल ने बनाए.

     

    टीम इंडिया- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आवेश खान.

     

    साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जैन्सन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्तूइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्या.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-बच्चों की देखभाल में अक्षम मुस्लिम को दूसरी शादी का अधिकार नहीं
    Next Article रेल ट्रेक पर आकाशीय बिजली गिरी, 4 ट्रेकमैन झुलसे, 1 की मौत, 3 गंभीर

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.