Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार: 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, फसलें तबाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार: 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, फसलें तबाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण हुए हादसों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लगातार हो रही बारिश से किसानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. हजारों बीघा फसल तबाह हो चुकी है.

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को भी पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 25 जिलों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उधर प्रदेशभर में हो रही बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडवाइजरी जारी करते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव के साथ ही तुरंत सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है.

     

    मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से एक 58 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई. बाराबंकी में बारिश की वजह से गिरे पेड़ की चपेट में आने से दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसके चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान लालाराम की मौत हो गई.

     

    इसके अलावा बदायूं में भी दीवार गिरने से एक अधेड़ रघुनाथ की मौत हो गई. बुलंदशहर में मकान गिरने से एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए. पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में बिजली व दीवार गिरने से एक बच्चे समेत चार लोगों की जान चली गई. उन्नाव में अलग-अलग घटनाओं में घर गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. कानपुर देहात में दो व इटावा और औरैया में एक-एक की जान चली गई

     

    वहीं सिद्धार्थनगर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिलोरा और सेन्फेरवा खुर्द गांव का है. रविवार देर शाम को तिलौरा गांव निवासी चीनक अपना खेत देखने गया था, जहां आकाशीय बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. जबकि इसी थाना क्षेत्र के सेन्फेरवा खुर्द में भी आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय शिवा यादव की मौत हो गई. संतकबीरनगर में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से मासूम बच्ची सहित छह बकरियों की मौत हो गई. मासूम बच्ची महक बकरी चराने गई थी. हरदोई में आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत हुई, जबकि एक झुलस गया.

     

    प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश दिए है. सीएम योगी ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को कहा है कि भारी बरसात से हुए जलभराव की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए. जिला प्रशासन मशीनरी व पंप लगाकर जलभराव की समस्या को तत्काल दूर करें. इसके अलावा जनहानि और धनहानि पर प्रशासन तत्काल पहुंचकर अनुमन्य सहायता प्रदान प्रदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि कि सभी अधिकारी राहत कार्य का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करायें. जलभराव वाले स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पे ले जायें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article पहचानिए ! शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित लिपिक नितिन कुमार को

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.