Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की देश में नए युग की शुरुआत, लॉन्च की 5G सर्विस
    Breaking News Business Headlines

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की देश में नए युग की शुरुआत, लॉन्च की 5G सर्विस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा 5G की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। मोदी ने डेमो जोन में 5G का एक्सपीरियंस भी लिया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
    तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, जियो और Vi ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 5जी सेवाओं के कामकाज का डेमो दिया है।

     

    5G नेटवर्क के होंगे दो मोड्स
    5G नेटवर्क को मुख्यतः दो मोड्स के तहत पेश किया जाएगा, स्टैंडअलोन और नॉन स्टैंडअलोन होंगे. दोनों ही आर्किटेक्चर के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं. टेलिकॉम ऑपरेटर दोनों में से किसी एक पाथ को चु न सकते हैं. स्टैंडअलोन मोड्स को जियो ने चुना है. 5जी नेटवर्क के साथ एक डेडिकेटेड इक्विपमेंट की जरूरत होगी और यह 4जी नेटवर्क के समान ही काम कर सकती है. जबकि नॉन स्टैंडअलोन नेटवर्क के तहत 4जी कोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही 5जी को पेश किया जा सकता है.

     

    5G के फायदे

    5G तकनीक अरबों इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्रोडक्ट को जोड़ने में मदद करता है और हाई स्पीड के साथ हाई क्वालिटी वाली वीडियो सेवाओं की लाभ मिलेगा.
    5G तकनीक की मदद से आपदाओं की वास्तविक समय निगरानी, ​​सटीक कृषि, खतरनाक औद्योगिक कार्यों जैसे गहरी खदानों, अपतटीय गतिविधियों आदि में मनुष्यों की भूमिका को कम करने में मदद करेगा.
    5G नेटवर्क एक ही नेटवर्क के अंदर अलग-अलग उपयोग के लिए कई प्रकार से सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करेगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में कलेक्टर से अभद्रता करने वाली विधायक रामबाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
    Next Article आनंद मार्ग का जमशेदपुर ब्लड बैंक के 69वा मासिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान

    Related Posts

    आर्म्स के साथ कुख्यात युवक गिरफ्तार

    November 10, 2026

    आदित्यपुर पार्षद पति पर बबुआ सिंह पर पिस्टल के बट से वार

    November 10, 2026

    खरकाई किनारे जमा कचरे पर दो माह का अल्टीमेटम, एनजीटी जाने की चेतावनी

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आर्म्स के साथ कुख्यात युवक गिरफ्तार

    आदित्यपुर पार्षद पति पर बबुआ सिंह पर पिस्टल के बट से वार

    खरकाई किनारे जमा कचरे पर दो माह का अल्टीमेटम, एनजीटी जाने की चेतावनी

    *लपोटका संथाल बस्ती में पारंपरिक रीति से मना सागुन सोहराय

    डीएवी स्कूल और ‘संवाद’ के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

    बाउल संगीत कार्यक्रम में संस्कृति और भाईचारे का संदेश

    *विश्वास में दी पार्किंग की जगह और चाबी, कार लेकर परिवार चंपत

    दुग्धा में भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

    *गम्हरिया की प्रशंसा दीवान को दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में इंटर्नशिप

    हाथी के हमले में घायल संजय महतो टीएमएच से डिस्चार्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.