
दुग्धा में भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
भजन संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी सुरमयी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्की प्रधान, गम्हरिया प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, समिति के संरक्षक बबलू प्रधान और अध्यक्ष देवाशीष प्रधान उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के कोषाध्यक्ष सुदामा प्रधान, सूरज दास, राकेश प्रामाणिक, प्रकाश प्रधान समेत समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।

