
हाथी के हमले में घायल संजय महतो टीएमएच से डिस्चार्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चांडिल प्रखंड के बानसा लाकड़ागाढ़ा में जंगली हाथियों के हमले में गंभीर रूप से घायल संजय महतो को इलाज के बाद टीएमएच से छुट्टी मिल गई। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो अस्पताल पहुंचे और विधायक के प्रयास से इलाज का बकाया बिल भुगतान कराया। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर संजय महतो को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि हाथियों के हमले में घायल होने के बाद विधायक सविता महतो की पहल पर संजय महतो को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान विधायक लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही थीं।

