Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग खादी वस्त्रों की खरीददारी की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग खादी वस्त्रों की खरीददारी की

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग खादी वस्त्रों की खरीददारी की

    ■ खादी हमारी अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के सुदृढ़ एवं महत्वपूर्ण स्तंभ: रघुवर दास

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मानगो गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे’ के नारे लगाकर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर खादी भंडार से खादी वस्त्रों का क्रय कर खादी अपनाने पर जोर दिया।

     

    इस अवसर पर पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा पखवाड़ा में गांधी जयंती पर किये गए आह्वान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्रों की खरीददारी की है। उन्होंने कहा कि गांधी जी हमेशा खादी को बढ़ावा देने के लिए लोगों से खादी वस्त्र धारण करने की अपील करते थे और उन्हीं के प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी जी भी ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बात करते हैं, ताकि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा मिल सके। श्री दास ने कहा कि खादी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और समृद्धि की जीती-जागती प्रतीक रही है। यह भारतीय संस्कृति का एक जीवंत प्रमाण है, इसलिए जरूरत इस बात की है कि देश के युवा वर्ग खादी का प्रचार-प्रसार करें एवं अपनाएं। खादी विश्व का सबसे अधिक इको फ्रेंडली कपड़ा होने के साथ हमारी अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता का सुदृढ़ एवं महत्वपूर्ण स्तंभ भी है। लाखों लोगों की जीविका इससे जुड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि खादी भंडार में दीपावली तक छूट दी जा रही है, ऐसे में जब आप त्योहारों के लिए कपड़े खरीदें तो एक वस्त्र खादी की भी अवश्य खरीदें। जिससे इस जीविका से जुड़े मजदूर व कारीगर के घरों में भी खुशहाली व समृद्धि आये। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों के अधिक उपयोग को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।

     

     

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी के खादी वस्त्र की भूमिका अतुलनीय थी। अंग्रेजों के शासन और उनके बनाए वस्त्रों को पहनकर आजादी के दीवाने अपने को गुलामी की जंजीरों से बंधे पाते थे। महात्मा गांधी ने देशवासियों को पहली बार स्वदेशी का नारा देकर खादी वस्त्र के लिए धागे तैयार करना और उससे खादी वस्त्र बनाने का मंत्र दिया। इस प्रकार देखते ही देखते यह एक आंदोलन बन गया। देश में खादी की चर्चा होने लगी और पूरे देश में खादी देशभक्ति का ब्रांड बन गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खादी फिरसे देशवासियों की पसंद बन रही है। यहां तक की विदेशों में भी खादी की मांग में बड़ी वृद्धि हुई है।

     

     

    इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, दिनेश कुमार, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, नीरज सिंह, विकास सिंह, संजीव कुमार, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निसार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, विजय तिवारी, संजय तिवारी, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, श्वेता कुमारी, लकी सिंह राजपूत समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे गाँधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानगो गाँधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय जामताड़ा परिसर में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.