Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा: बालासोर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 28 मजदूर बीमार
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा: बालासोर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 28 मजदूर बीमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने की वजह से देखते ही देखते 28 मजदूर बीमार हो गए. बालासोर जिले में एक प्रॉन प्रोसेसिंग प्लांट की यूनिट से अमोनिया गैस के रिसाव होने की वजह से 28 मजदूर बीमार हो गए. बीमार होने

    वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. सभी कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कुछ कर्मचारियों को खांटापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ को बालासोर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

     

    जानकारी के मुताबिक, जिस फैक्ट्री में गैस लीक की घटना हुई है, वह फैक्ट्री बीजू जनता दल के एक पूर्व सांसद रविंद्र जेना के बेटे की है. पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मगर कम से कम 9 मजदूरों की हालत थोड़ी गंभीर है क्योंकि उन्होंने अधिक गैस ले ली थी. फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना शाम 7 बजे के आसपास की है.

     

    देश के अलग-अलग राज्यों से आए दिन अमोनिया गैस के लीक होने की खबरें आती रहती हैं. इसी महीने यूपी के संभल में एक दूध चिलिंग प्लांट में अमोनिया गैस के पाइप में लीकेज आ गई थी. इसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई थी. प्लांट के बाहर जैसे ही अमोनिया गैस पहुंची, लोगों को आंखो में जलन और सांस लेने में काफी दिकक्त होने लगी थी. इसके बाद किसी तरह लीकेज को सही किया गया. इसके बाद यहां स्थिति संभाली. हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आई थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सूर्यकुमार व राहुल ने ठोंके अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट
    Next Article गंगा एक्सप्रेसवे के आफिस में मचा उत्पात, महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़े, आरोप बंदरों पर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.