Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था शौर्य का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया अनावरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था शौर्य का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया अनावरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022Updated:September 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ◆जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था शौर्य का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया अनावरण
    ◆शाहिद भगत सिंह जी की जयंती पर शौर्य संस्था का हुआ पदार्पण

    जमशेदपुर: 28.09.22 : आज शहीद ऐ आज़म भगत सिंह जी की 115 वी जयंती के शुभावसर पर जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था “शौर्य ” का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो द्वारा किया गया । एवं जल, थल एवं वायु सेना में अपना योगदान दे चुके पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

    साकची के होटल कन्नेलाइट के सभागार में अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं शाहिद भगत सिंह एवं भारत माँ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तद उपरांत जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था “शौर्य” का विधिवत अनावरण अथितियों द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारा देश क्रांतिकारियों का देश हैं और सौभाग्य हैं कि हम सब ने इस देश में जन्म लिया। हर समाज एवं हर क्षेत्र के लोगों ने देश के स्वाधीनता केलिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। कई तो भगत सिंह जैसे युवा अव्सथा में ही फाँसी का दामन चुम गए। आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता एवं देश भक्ति की अलख जगाना बहुत जी आवश्यक हैं तभी हम नव भारत की कल्पना कर सकते हैं। हमें देश की आज़ादी के लिए मर मिटने का अवसर तो नहीं मिला पर आज राष्ट्र की सेवा कर हम भारत को परम वैभव तक ले जा सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय विरोधी शक्तियों जैसे पी०एफ०आइ सहित आठ अन्य संगठन पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की सराहना की एवं उनको द्वारा शहीदों के सम्मान केलिए किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने नव गठित संस्था के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी और संस्था के उद्देश्य की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

    मौके पर उपस्तिथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो ने संस्था के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी। कहा हमे देश की आज़ादी केलिए अपने प्राण अर्पण करने वाले शहीदों को कभी नही भूलना चाहिए। आज हमारे वीर सैनिक बॉर्डर पर सीना तान कर खड़े होकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी छाती पर गोली खाने से भी नही कतराते। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। देश की रक्षा में आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जो सेना का शशक्तिकरण हो रहा हैं वो काबिले तारीफ हैं। दिन प्रतिदिन आधुनिक हस्थीयर, फाइटर जेट और नेवी पोत सेना को उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि हमारा देश शक्तिशाली हो और देश के दुश्मनों से भारत सुरक्षित रहें।

    कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व संस्था के संस्थापक सदस्य अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि आज देश को आज़ादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं और आज की पीढ़ी यह नही जानती की कितने कठिन तप और तपस्या से हमारे पूर्वजों ने देश को आज़ादी दिलाई। आज हम केवल 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहरा कर आज़ादी का गुणगान करते हैं और भूल जाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने कितना संघर्ष किया और अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए कार्यो को आज की पीढ़ी के बीच लेके जाना और उनके इतिहास से रूबरू कराना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हैं। साथ ही संस्था अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जरुरतमंदो तक पहुँचेगी और सेवा कार्य करेगी। आने वाले दिनों में संस्था द्वारा अपने कुछ निर्धारित कार्यक्रमों को क्रियान्वित करते हुए जन जन की सेवा को समर्पित रहेगी।

    इन वीर नायकों को किया गया सम्मानित:-
    हरेन्दू शर्मा, अमित कुमार,अर्जुन कुमार ठाकुर, देवेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार राय, भोला प्रसाद सिंह, बलजीत सिंह,चंद्रमा सिंह,बरमेश्वर पांडेय,महेश चंद्र प्रसाद,नौशाद आलम, रितेश सिंह, सुनील कुमार शर्मा,डॉ कमल शुक्ला, राजीव रंजन,सुजॉय मुख़र्जी, अजय कुमार सिंह, राजीव रंजन, सतनाम सिंह, मिथिलेश सिंह एवं सुशील सिंह।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में जसवंत सिंह, सुनील बारी, मुकेश शर्मा, तेजिंदर सिंह जोनी, मोहित शाह, बिनोद गुप्ता, संजय शर्मा, प्रभाकर प्रसाद, रंजीत उपाध्याय, मोहित पांडेय, सन्नी सिंह चौहान, भरत शर्मा, रोशन सिंह, अमित मिश्रा,नारायण प्रसाद, अंजनी पांडेय, मुन्ना सिंह,धनेश्वर सिंह, राहुल कर्मकार, ओंकार सिंह, मोहित पांडेय, मुनचुन प्रसाद, उमेश गिरी एवं अन्य का अहम योगदान रहा ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article अंकिता के कातिलों को सख्त और जल्द से जल्द सजा मिले तथा CBI जांच हो :डॉ अजय

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.