Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NIA-ED का एक बार फिर पीएफआई के ठिकानों पर छापा, कई कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में
    Breaking News Headlines

    NIA-ED का एक बार फिर पीएफआई के ठिकानों पर छापा, कई कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. एनआईए-ईडी एक बार फिर दिल्ली के शाहीन बाग सहित देश के 8 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कुल 8 राज्यों में एनआईए-ईडी के साथ स्टेट पुलिस छापेमारी कर रही है.

     

    गौरतलब है कि पिछले दिनों ही एनआईए-ईडी ने मिलकर पीएफआई पर देश के 15 राज्यों में छापेमारी की थी और उसके करीब 170 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. सूत्रों की मानें तो दिल्ली में शाहीन बाग, जामिया समेत दूसरे इलाकों में छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. केंद्रीय एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लोकल पुलिस थानों की टीमें भी छापेमारी में शामिल थीं और इस दौरान एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

     

    बताया जा रहा है कि एनआईए और ईडी ने इनपुट दिया था कि पीएफआई हिंसक प्रदर्शन की योजना बना रहा है. इसके बाद ही इन सभी राज्यों में एक बार फिर से पीएफआई पर कार्रवाई हुई है. इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी पीएफआई से जुड़े लोगों के ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी जारी है.

     

    इसके अलावा गुजरात एटीएस द्वारा अहमदाबाद, सूरत और बनासकांठा से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दरअसल, गुजरात में पीएफआई सक्रिय नहीं है, बल्कि उसकी राजनीतिक पार्टी एसडीपीआई है. सूत्रों की मानें तो जिन 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके तार विदेशों में बैठे कुछ लोगों से हैं. फिलहाल, गुजरात एटीएस इनकी पड़ताल कर रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच मायावती की पार्टी भी हुई एक्टिव
    Next Article ओडिशा हाई कोर्ट के जज ने एक दिन में 32 मामलों में सुनाया फैसला

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.