Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच मायावती की पार्टी भी हुई एक्टिव
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच मायावती की पार्टी भी हुई एक्टिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान कांग्रेस में मची कलह के बीच मायावती की पार्टी भी एक्टिव हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई के साथ सोमवार को बैठक की। बसपा ने एक बयान में कहा कि बैठक में आनंद ने राज्यों को दो जोन में विभाजित किया। पहले जोन में 16 जिले तथा दूसरे में 17 जिले आते हैं। इसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और प्रदेश इकाई के प्रमुख भगवान सिंह बाबा को पहले जोन का जिम्मा सौंपा जाएगा। बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ, सुरेश आर्या तथा सीताराम मेघवाल को दूसरे जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी। आनंद ने अनुशासनहीनता के लिए बसपा से निष्काासित किए गए 12 लोगों की वापसी की भी घोषणा की।

     

    आकाश आनंद ने ट्विटर पर बैठक से पहले कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव हमारे समाज के लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि ‘मान, सम्मान और स्वाभिमान’ की लड़ाई हैं।” बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ”आज बीएसपी राजस्थान प्रदेश की बैठक में यह तय किया गया कि आने वाले 2023 में हर हाल में राजस्थान में बीएसपी को बैलेंस ऑफ पावर बनाकर सरकार बनानी है। सभी जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से मिले आश्वासन ने उम्मीद जगी है कि इस बार राजस्थान से अच्छा रिजल्ट मिलेगा।”

     

    निकाले गए नेताओं को दोबारा पार्टी में लेने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा, ”बीएसपी एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और कभी परिवार के सदस्यों से गलती हो जाए तो उसे दिल से नहीं लगाया जाता। अपनी गलती स्वीकार करने और आदरणीय मायावती जी से माफी मांगने के बाद

    निष्काषित हुए सभी 12 कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लेने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आदरणीय मायावती जी के निर्देशानुसार राजस्थान को दो जोन में बांटा गया है। पहले जोन में 16 जिले रखे गए हैं और दूसरे जोन में 17 जिले रखे गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिला के चेहरे, गर्दन पर मारी गोली, हुई मौत
    Next Article NIA-ED का एक बार फिर पीएफआई के ठिकानों पर छापा, कई कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.