पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक राजदेव सिन्हा की अध्यक्षता में पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन से संबंधित अनेक बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
समिति के सचिव चंद्रदीप पाण्डेय ने बताया कि उत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें संस्कृत भाषा एवं तकनीकी क्षेत्र के चार मूर्धन्य विद्वान अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित श्लोक पाठ, प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं माहेश्वर सूत्र के लयबद्ध पाठ का आयोजन प्रथमतः विद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर दिनांक 17 से 29 नवम्बर तक तथा द्वितीयतः 30 नवम्बर को पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में केंद्रीय स्तर पर आयोजित होगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को उत्सव दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएँगे।
बैठक में डॉ. रागिनी भूषण, संस्कृत शिक्षक धीरज प्रजापति, शिवा मिश्रा, संदीप पात्र, मधुरिमा कुमारी, आशा चौबे, रेखा सिन्हा,रीना कुमारी, नीति सुमन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

