घाटशिला उपचुनाव: सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने मैदान में उतरे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घाटशिला में डेरा डाल दिया है। वे लगातार क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि घाटशिला की जनता स्व. रामदास दा को सच्ची श्रद्धांजलि उसी दिन देगी जब उनके भाई सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा भेजेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अंतिम क्षण तक मेहनत करने का आह्वान किया और कहा कि जनता परिवर्तन नहीं, विश्वास और विकास की राजनीति को वोट देगी।

