Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण कोरिया में सदियों पुरानी है कुत्ते के मांस को खाने की परंपरा, लग सकता है प्रतिबंध
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दक्षिण कोरिया में सदियों पुरानी है कुत्ते के मांस को खाने की परंपरा, लग सकता है प्रतिबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन अपने देश में कुत्ते के मांस खाने की विवादास्पद परंपरा पर प्रतिबंध लगाने का विचार कर रहे हैं. राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है. मून जे-इन ने कहा है कि कुत्ते के मांस को खाने की परंपरा को बंद करने का वक्त आ चुका है. ये एक ऐसी परंपरा है, जिसे लेकर एक्टिविस्ट ने काफी विरोध किया है और इसे जानवरों के साथ होने वाली बदसलूकी करार दिया है. दक्षिण कोरिया ने कुत्ते को खाने का चलन काफी पॉपुलर है. यही वजह है कि यहां के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.

    राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम के साथ राष्ट्रपति मून जे-इन ने एक साप्ताहिक कॉल की. इस दौरान राष्ट्रपति मून ने कहा कि सरकार को कुत्ते के मांस की खपत को प्रतिबंधित करना चाहिए. राष्ट्रपति मून ने प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम से पूछा कि क्या अब समय नहीं आया है कि कुत्ते के मांस के सेवन को प्रतिबंधित करने पर विवेकपूर्ण ढंग से विचार किया जाए? हालांकि, दोनों नेताओं के बीच की पूरी बात को सार्वजनिक नहीं किया गया है. लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत से ये तो स्पष्ट हो गया है कि आने वाले वक्त में कुत्ते के मांस को खाने पर बैन लगा दिया जाएगा.

    दरअसल, हर साल दक्षिण कोरिया में 10 लाख कुत्तों को खाने के लिए मार दिया जाता है. कुत्ते को खाने की प्रथा का युवा पीढ़ी ने विरोध किया है, लेकिन ये परंपरा बुजुर्गों के बीच काफी आम है. ह्यूमन सोसाइटी द्वारा किए गए 2020 के सर्वे में कहा गया है कि 84 फीसदी दक्षिण कोरियाई कुत्ते का मांस नहीं खाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. वहीं, 60 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने विधायी प्रतिबंध का समर्थन किया. राष्ट्रपति मून को कुत्तों से प्यार करने वाले व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है. उन्होंने अपने राष्ट्रपति भवन में कई कुत्तों को पाला हुआ है. इसमें एक वो कुत्ता टोरी भी शामिल है, जिसे उन्होंने रेस्क्यू किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल : लगातार चार जीत के बाद दिल्ली की पहली हार, केकेआर की जीत में चमके सुनील नरेन
    Next Article फोन पर कितनी आ रही है इंटरनेट स्पीड, मिनटों में बता देंगी ये शानदार ऐप्स

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.