Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फोन पर कितनी आ रही है इंटरनेट स्पीड, मिनटों में बता देंगी ये शानदार ऐप्स
    Headlines

    फोन पर कितनी आ रही है इंटरनेट स्पीड, मिनटों में बता देंगी ये शानदार ऐप्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कई बार आप अपने इंटरनेट प्रोवाइडर को स्लो इंटरनेट स्पीड के लिए कॉल करते हैं, और इसके पीछे के कारण का पता करते हैं. अगर आपने भी ऐसी स्थितियों का सामना किया है, तो सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने वाई-फाई या सेल्युलर स्पीड पर नज़र रखें. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर आपके इंटरनेट की स्पीड का टेस्ट करने के लिए ये हैं 5 एंड्रॉयड ऐप हैं जो आपके काम आ सकते हैं.

    Speedtest by Ookla:

    ये Ookla सॉफ्टवेयर ऐपल स्टोर पर भी उपलब्ध है, जो इसे सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म में से एक बनाता है. ऐप को ठीक से काम करने के लिए आपके स्मार्टफोन पर आपके लोकेशन और अन्य परमिशन तक पहुंच की जरूरत होती है. यूज़र्स इसके डेस्कटॉप ब्राउज़र वर्ज़न का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

    स्पीडटेस्ट मास्टर

    एंड्राइड डिवाइस पर आपके इंटरनेट की स्पीड को टेस्ट करने के लिए एक आसान ऐप है. ये होमपेज डिस्प्ले पर डाउनलोड और अपलोड स्पीड दिखाता है, लेकिन इसमें आपको इन-ऐप विज्ञापन भी मिलते हैं. ये 4G, 5G, DSL और ADSL के लिए स्पीड टेस्ट कर सकता है. कंपनी का कहना है कि स्पीडटेस्ट मास्टर ‘Wi-Fi analyser’ के रूप में भी काम कर सकता है.

    Meteor

    Meteor एक ऐड-फ्री इंटरनेट स्पीड टेस्ट टूल है जिसका इस्तेमाल आपके मोबाइल कनेक्शन की स्पीड (3G, 4G एलटीई या 5G नेटवर्क कनेक्शन पर) टेस्ट करने के साथ-साथ वाईफाई स्पीड टेस्ट के लिए भी किया जा सकता है. यूज़र्स इस ऐप का इस्तेमाल ये देखने के लिए भी कर सकते हैं कि कुछ ऐप कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं और यह पता लगाते हैं कि वे उपलब्ध स्पीड के साथ क्या हासिल कर सकते हैं.

    Internet Speed Test Meter

    ‘टेस्ट स्पीड इंटरनेट एंड नेट मीटर’ का ये ऐप एक कलरफुल इंटरफेस के साथ आता है और आपको फोन पर वाई-फाई की डाउनलोड और अपलोड स्पीड देता है. यूज़र्स अपनी जरूरत के अनुसार डार्क और लाइट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं. ये Meteor के जैसा ही है. हालांकि, कम स्टोरेज और रैम कॉन्फ़िगरेशन वाले यूज़र्स स्पीडटेस्ट मास्टर लाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो साइज में 3 MB से कम है.

    गूगल स्पीड टेस्ट

    अगर यूज़र्स ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो सबसे आसान उपाय स्मार्टफोन पर क्रोम ब्राउज़र पर गूगल स्पीड टेस्ट सर्च करें. ये क्रोम पर टॉप रिजल्ट के रूप में दिखाई देना चाहिए, और यूज़र्स अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ-साथ कनेक्शन टाइम की जांच भी कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरिया में सदियों पुरानी है कुत्ते के मांस को खाने की परंपरा, लग सकता है प्रतिबंध
    Next Article कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.