Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगत सिंह की जयंती के मौके पर आज सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले राहुल गांधी के साथ दोनों नेता दिल्ली के आईटीओ स्थित शहीदी पार्क पहुंचे. यहां तीनों नेताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी मौजूद रहे.पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 7 सालों से देश में मोदी सरकार जो हिटलरशाही की नीति पर चल रही है, उसके खिलाफ दोनों नेताओं ने आवाज उठाई है. वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्हैया कुमार फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेसन के प्रतीक हैं.कांग्रेस में कन्हैया और जिग्नेश की भूमिका क्या होगी इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों युवा नेता देश भर में युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलनों की मुहिम चला सकते हैं. चर्चा यह भी है कि बिहार में कन्हैया और गुजरात में जिग्नेश को कांग्रेस बड़ा पद दे सकती है. इसी रणनीति के तहत आने वाले दिनों में कुछ और युवा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे.बीजेपी शासित गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेवाणी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. मेवाणी 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया. उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस का हवाला दिया.लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं. अब शायद 1973 की पुस्तक कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस के पन्ने फिर से पलटे जाएं. लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं. आज इसे फिर से पढ़ता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफोन पर कितनी आ रही है इंटरनेट स्पीड, मिनटों में बता देंगी ये शानदार ऐप्स
    Next Article सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर, हाईकमान ने कहा- राज्य के नेता मामला सुलझाएं

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.