Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ORS’ शब्द के दुरुपयोग पर सख्ती — एफ.एस.एस.ए.आई. निर्देशों के अनुपालन में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ORS’ शब्द के दुरुपयोग पर सख्ती — एफ.एस.एस.ए.आई. निर्देशों के अनुपालन में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘ORS’ शब्द के दुरुपयोग पर सख्ती — एफ.एस.एस.ए.आई. निर्देशों के अनुपालन में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां:आदित्यपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन ने एफ.एस.एस.ए.आई. (FSSAI) के नवीन निर्देशों के अनुपालन हेतु मंगलवार को विभिन्न मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और लेबल की जाँच की गई।

    श्री रंजन ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने यह स्पष्ट किया है कि अब किसी भी खाद्य या पेय उत्पाद के ब्रांड, ट्रेडमार्क या लेबल में “ORS” शब्द का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। यह शब्द केवल चिकित्सकीय उत्पाद ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन के लिए ही मान्य है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नमक और चीनी के संतुलित अनुपात में तैयार किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियाँ मीठे पेय पदार्थों को ORS के रूप में प्रस्तुत कर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही थीं। इसे रोकने के लिए FSSAI ने निर्देश दिया है कि ऐसे उत्पादों से “ORS” शब्द को तत्काल हटाया जाए, अन्यथा उन्हें “Misbranded” एवं “Misleading Product” की श्रेणी में माना जाएगा, जिस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई संभव है।

    निरीक्षण के दौरान एक दुकान में “ORS-L” नामक पेय पदार्थ विक्रय हेतु पाया गया, जिसे तुरंत हटवाया गया। सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे FSSAI के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले उत्पादों की बिक्री से बचें।

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी खाद्य या पेय पदार्थ को खरीदते समय उसका FSSAI लाइसेंस नंबर और लेबल विवरण अवश्य जाँचें, ताकि भ्रामक उत्पादों से बचाव किया जा सके।

    ORS’ शब्द के दुरुपयोग पर सख्ती — एफ.एस.एस.ए.आई. निर्देशों के अनुपालन में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में 10 नवंबर से शुरू होंगे 11 एकलव्य आवासीय विद्यालय
    Next Article हेमंत सोरेन के लिए आदिवासी समाज है अपरिपक्व: बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.