*चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत*
*बखरी- बेगूसराय |* बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा-प्राणपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र रूपेश कुमार (31) के रूप में हुई है।
मृतक के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनका पुत्र सलौना स्टेशन से ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर जा रहा था। इसी दौरान सोनमा-प्राणपुर के बीच ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची बखरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

