मिडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन जी को दी शुभकामनाए राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी बारीडीह मंडल के मिडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन जी को शुभकामनाए और बधाई देते हुए कहा कि झारखंड राज्य के लिए अत्यंत ही गौरव की बात है कि इससे पूर्व भी झारखंड की राज्यपाल रही आदरणीय द्रोपदी मुर्मू जी भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई , इसके पुनः एक बार झारखंड के ही पूर्व राज्यपाल देश के दूसरे सर्वोच्च पद अब उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुए। ये हमारे झारखंड राज्य के लिए…
Author: News Desk
72 घंटे में कपाली ओपी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपित दबोचे, हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल कपाली ओपी थाना क्षेत्र के हैदर फैक्ट्री के पास 6 सितंबर की रात हुई गोलीबारी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में अंसारनगर, डैमडूबी (कपाली ओपी) निवासी इरफान राशिद उर्फ चॉद (20 वर्ष) और मो. शाहीद आफरीदी (21 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…
घाटशिला मुख्य सड़क निर्माण व बुरूडीह डैम विकास को लेकर डीसी से मिलीं डॉ. सुनीता राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर घाटशिला मुख्य सड़क के जर्जर हालत में तत्काल निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने गोपालपुर फाटक से स्टेशन तक की सड़क की मरम्मत, कालचिती डैम रोड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया, बुरूडीह डैम में खराब हाई मास्ट लाइट की मरम्मती और शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. सुनीता ने कहा कि दुर्गा पूजा व दीपावली जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में खराब सड़क और जाम…
जादूगोड़ा यूसील कैंटीन में एक्सपायरी दूध बंटने से मजदूर नाराज, ठेकेदार पर फर्जीवाड़े का आरोप राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) मिल माइंस कैंटीन में जमुना एंड फैमिली द्वारा मजदूरों को एक्सपायरी दूध दिए जाने से भारी नाराजगी फैल गई है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कैंटीन में लगातार घटिया खाद्य सामग्री दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात नाइट शिफ्ट भत्ता के तहत मजदूरों को सुधा दूध का पैकेट दिया गया, जिसमें न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट थी और न ही एक्सपायरी डेट। घर पर दूध से चाय बनाने पर दूध फट गया।…
जादूगोड़ा बना साइबर अपराधियों का गढ़, यूसिल वैज्ञानिक से 1.27 करोड़ की ठगी राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा संवाददाता। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र तेजी से साइबर अपराध का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यूसिल के वैज्ञानिक आर.एल. पटनायक शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के शिकार हो चुके हैं। घटना को हुए 9 महीने गुजरने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों और कर्मचारियों का कहना है कि दर्जनों युवा इस अपराध में शामिल हैं। पुलिस की जागरूकता अभियानों के बावजूद ठगी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में…
सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्रों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 10,039 रुपये राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला।सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला की एनएसएस इकाई ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु धन संग्रह अभियान चलाया। मऊभंडार और घाटशिला बाजार क्षेत्र समेत कई स्थानों पर छात्रों ने घर-घर जाकर राशि एकत्र की। एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि इस अभियान में छह टीमों का गठन किया गया था, जिनका नेतृत्व विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों ने किया। कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने 10,039 रुपये जुटाए, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के…
बेजान कलम बेख़ौफ़ लिखेगी राष्ट्र संवाद डेस्क राष्ट्र संवाद में भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित भ्रष्टाचारी बौखला गए हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं। कभी घर पर पैरवीकार भेजना, तो कभी रास्ते में डराने-धमकाने जैसी हरकतें की जा रही हैं। राष्ट्र संवाद का कहना है कि यह आचरण न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि कायरता की भी निशानी है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यदि भ्रष्टाचार के आरोपित व्यक्ति अपनी बात लिखित रूप में देंगे तो उसे भी समान प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। राष्ट्र संवाद मानवीयता के नाते दो दिनों तक…
नेपाल में हिंसा के बीच जेल ब्रेक, 13 हजार से अधिक कैदी फरार, भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट पर राष्ट्र संवाद संवाददाता सीतामढ़ी।पड़ोसी देश नेपाल में जारी राजनीतिक और सामाजिक हिंसा के बीच हालात नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के विभिन्न जेलों पर हमला कर 13 हजार से अधिक कैदियों को रिहा करा लिया। सीतामढ़ी से सटे जलेश्वर कारागार में भी 577 कैदी फरार हो गए। भागते हुए कई कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया। सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि नेपाल…
युद्ध लड़ा नहीं, थोपा जाता है निशिकांत ठाकुर युद्ध लड़ा नहीं जाता थोपा जाता है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हमेशा युद्ध थोपा ही गया है। इतिहास गवाह है कि विश्व के कई बलशाली देशों द्वारा कमजोर देशों पर आज तक युद्ध थोपा ही गया है। आदिकाल का युद्ध तलवारों और तीर-कमानाें से आमने-सामने लड़ा जाता था, लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। इसके लिए यह उदाहरण उचित नहीं लगता कि आज विश्व इतना विकसित हो गया है कि अपने ही देश के किसी स्थान पर बैठकर एक दूसरे देश को खत्म कर सकता है। जो बलशाली होता है जय-जयकार उसी की होती है। वियतनाम एक…
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : संख्याओं से परे राजनीति की असली परीक्षा देवानंद सिंह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए सारा माहौल तैयार हो चुका है। मतदान 9 सितंबर यानी आज मंगलवार को होना है, और आज ही नतीजे भी सामने आ जाएंगे। यह चुनाव अचानक इसलिए आया, क्योंकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उन्होंने अगस्त 2022 में कार्यभार संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक चलना था, लेकिन अप्रत्याशित इस्तीफ़े ने न केवल संवैधानिक प्रक्रिया को गति दी बल्कि राजनीति में भी…
