Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 72 घंटे में कपाली ओपी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपित दबोचे, हथियार बरामद
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    72 घंटे में कपाली ओपी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपित दबोचे, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    72 घंटे में कपाली ओपी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपित दबोचे, हथियार बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल कपाली ओपी थाना क्षेत्र के हैदर फैक्ट्री के पास 6 सितंबर की रात हुई गोलीबारी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपितों में अंसारनगर, डैमडूबी (कपाली ओपी) निवासी इरफान राशिद उर्फ चॉद (20 वर्ष) और मो. शाहीद आफरीदी (21 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर दोनों को धर दबोचा।

    पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर की रात वार्ड संख्या 21, हैदर फैक्ट्री के पास अपराधियों ने गरीब कॉलोनी, आजाद नगर (जमशेदपुर) निवासी जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

     

    बरामद हथियार:
    7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल – 1
    7.65 एमएम की जिंदा गोली – 4
    आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार इरफान राशिद के खिलाफ पहले भी चांडिल (कपाली ओपी) थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मो. शाहीद आफरीदी का नाम भी एक पुराने कांड में शामिल रहा है।

     

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
    टीम में एसडीपीओ अरविंद बिनहा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता रंजीत कुमार सिंह, पुअनि हसनैन अंसारी समेत टाइगर मोबाइल के जवान बिपुल कुमार तिवारी व दस्तगीर आलम और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।

    72 घंटे में कपाली ओपी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपित दबोचे हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला मुख्य सड़क निर्माण व बुरूडीह डैम विकास को लेकर डीसी से मिलीं डॉ. सुनीता
    Next Article टीएमएच ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ‘वॉक फॉर लाइफ’ और जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.