सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्रों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 10,039 रुपये
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला।सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला की एनएसएस इकाई ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु धन संग्रह अभियान चलाया। मऊभंडार और घाटशिला बाजार क्षेत्र समेत कई स्थानों पर छात्रों ने घर-घर जाकर राशि एकत्र की।

एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि इस अभियान में छह टीमों का गठन किया गया था, जिनका नेतृत्व विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों ने किया। कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने 10,039 रुपये जुटाए, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

