राष्ट्र संवाद संवाददाता इंदिरा यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति और पुलिसिंग ने अभिव्यक्ति को दबाने का एक क्रांतिकारी ‘म्यूजिकल तरीका’ खोज निकाला है। वाराणसी कोर्ट में जब पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अपनी बात रखनी चाही, तो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से सीटियां बजाकर उनका गला दबाने की कोशिश की। शायद वर्दीवालों को लगा होगा कि सत्य की आवाज अगर कानों तक पहुँच गई, तो सिस्टम को ‘बहरा’ होने का बहाना नहीं मिलेगा। लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती! विधायक अतुल प्रधान ने सदन के भीतर वही ‘सीटी कांड’ दोहराकर सत्ता को आईना दिखा दिया। यह एक कड़वा कटाक्ष…
Author: News Desk
ललित गर्ग आज की दुनिया गहन और बहुआयामी स्वास्थ्य संकटों से गुजर रही है। एक ओर जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ, मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और असंतुलन तेजी से बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर संक्रामक रोग, महामारी और पर्यावरणीय विषमताएँ मानव जीवन को निरंतर चुनौती दे रही हैं। इन परिस्थितियों के बीच यह स्पष्ट होता जा रहा है कि केवल आधुनिक एलोपैथिक चिकित्सा के सहारे वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं का संपूर्ण समाधान संभव नहीं है। यही कारण है कि विश्व समुदाय का ध्यान पुनः भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की ओर आकर्षित हो रहा है, जिनमें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सतना, मध्य प्रदेश (इंद्र यादव) सतना जिले में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोठी तहसील में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा हाल ही में निर्मित एक सड़क की पोल तब खुल गई, जब राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण के दौरान महज अपने पैर की एड़ी से रगड़कर सड़क की गिट्टियां उखाड़ दीं। निरीक्षण के दौरान खुली पोल मंत्री प्रतिमा बागरी क्षेत्र के दौरे पर थीं, जहाँ उन्होंने नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता की जांच की। पहली नजर में “मक्खन” जैसी चिकनी और चमचमाती दिखने वाली इस सड़क की हकीकत…
• प्रमोद दीक्षित मलय प्राथमिक शिक्षा में काम करते हुए मुझे 30 वर्ष होने को हैं। इन तीस वर्षों में शैक्षिक एवं सामाजिक परिवेश में हुए परिवर्तन का साक्षी रहा हूँ। ब्लैकबोर्ड से स्मार्टबोर्ड तक, टाट-पट्टी से चेयर-बेंच तक, चॉक-खड़िया से मार्कर और स्केच पेन तक तथा पंजिकाओं से टैबलेट एवं कम्प्यूटर तक हुए बदलाव से विद्यालयी परिवेश में बेहतरी हुई है, किंतु विद्यालय और समुदाय के बीच दूरी भी बढ़ती गयी है और समाज के एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता शैक्षिक, सामाजिक एवं साँस्कृतिक केंद्र के रूप में विद्यालय की पहचान में कमी आई है। परंतु सर्जना के रास्ते बंद नहीं…
महिला वोट, कल्याण योजनाएं और सत्ता की लड़ाई: बंगाल में ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत देवानंद सिंह पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 2026 के विधानसभा चुनाव में अभी भले ही एक साल से अधिक का वक्त हो, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता बता रही है कि मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। खासकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है। इस पूरे परिदृश्य में यदि किसी एक कारक ने ममता बनर्जी को लगातार सत्ता में बनाए रखा है, तो वह है—महिला मतदाताओं…
राष्ट्र संवाद की खबर का असर: यूसील सीएमडी के पीए सुरोजित दास 20 साल बाद हटाए गए, काशीनाथ चौधरी बने नए निजी सचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा।राष्ट्र संवाद द्वारा लगातार प्रकाशित खबरों का बड़ा असर सामने आया है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सीएमडी के निजी सचिव सुरोजित दास को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह तकनीकी निदेशक के निजी सचिव काशीनाथ चौधरी को यूसील सीएमडी का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है। इस कार्रवाई से यूसील अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। बताया जाता है कि सुरोजित दास करीब 20…
पंचकूला में ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय समारोह सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता चंडीगढ/पंचकूला : ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ पुस्तक के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। यह पुस्तक श्री राम परिवार जय माँ सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा लिखित है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में संस्कारों, ज्ञान एवं सकारात्मक परिवर्तन का प्रसार करना है। यह पुस्तक आध्यात्मिक एवं बौद्धिक मार्गदर्शन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सद्गुणों एवं जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश देती है। यह कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी, जो युवाओं को जीवन के उद्देश्य को समझने…
देवानंद सिंह भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि रणनीतिक निरंतरता का संकेत भी होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने से पहले जेपी नड्डा ने जो कदम उठाया, वह इसी राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि का प्रमाण है। 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनावी इंचार्ज और को-इंचार्जों की नियुक्ति कर नड्डा ने साफ कर दिया कि भाजपा संगठन किसी भी स्तर पर ढिलाई के मूड में नहीं है। वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव का इंचार्ज बनाना केवल एक नामांकन नहीं, बल्कि संगठनात्मक अनुभव और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता इंदिरा यादव आजमगढ़ (यूपी) : खाकी की आड़ में भरोसे का फरेब कर एक युवक ने न सिर्फ एक युवती की जिंदगी से खिलवाड़ किया, बल्कि एक पिता की जीवनभर की कमाई भी ठग ली। मामला आजमगढ़ का है, जहां खुद को यूपी पुलिस का दरोगा बताने वाले प्रदीप यादव ने एक संपन्न व्यवसायी की बेटी से शादी कर करीब 40 लाख रुपये हड़प लिए। शादी के बाद सच्चाई तब सामने आई, जब युवती का भाई जन्मदिन पर ‘सरप्राइज’ देने जीजा को थाने पहुंचा। वहां पता चला कि उस नाम का कोई दरोगा तैनात ही नहीं…
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस – 24 दिसम्बर, 2025 -ललित गर्ग- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस केवल एक उपभोक्ताओ से जुड़ी तिथि मात्र नहीं है, बल्कि यह उस मौलिक सत्य की स्मृति है कि किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, सामाजिक संतुलन और नैतिक स्वास्थ्य का केंद्र बिंदु उपभोक्ता ही होता है। उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो अपने परिश्रम की कमाई को भरोसे, आवश्यकता और आशा के साथ बाज़ार में खर्च करता है। किंतु आज यही उपभोक्ता सबसे अधिक ठगा जा रहा है, भ्रमित किया जा रहा है और असुरक्षित महसूस कर रहा है। ठगी, बेईमानी, मिलावट और गुणवत्ता-विहीन उत्पादों ने उपभोक्ता अधिकारों की नींव…
