Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम से बिहार तक: भाजपा के सत्ता-सूत्रधारों की नई बिसात
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संपादकीय

    असम से बिहार तक: भाजपा के सत्ता-सूत्रधारों की नई बिसात

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवानंद सिंह
    भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि रणनीतिक निरंतरता का संकेत भी होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने से पहले जेपी नड्डा ने जो कदम उठाया, वह इसी राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि का प्रमाण है। 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनावी इंचार्ज और को-इंचार्जों की नियुक्ति कर नड्डा ने साफ कर दिया कि भाजपा संगठन किसी भी स्तर पर ढिलाई के मूड में नहीं है।
    वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव का इंचार्ज बनाना केवल एक नामांकन नहीं, बल्कि संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक क्षमता पर भरोसे की मुहर है। उनके साथ सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश को को-इंचार्ज बनाकर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाला चुनाव केवल राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। असम, जहां भाजपा लगातार दो बार सरकार बना चुकी है, नॉर्थ-ईस्ट में पार्टी की रीढ़ बना हुआ है। ऐसे में बूथ-लेवल मैनेजमेंट से लेकर सेंट्रल-स्टेट कोऑर्डिनेशन तक की जिम्मेदारी एक मजबूत टीम को सौंपना नड्डा का सधा हुआ दांव माना जा रहा है।

     

    दूसरी ओर, संगठन की बागडोर अब नितिन नबीन के हाथों में सौंपे जाने की घोषणा भाजपा के भीतर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत है। पहली बार बिहार के किसी नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना सिर्फ क्षेत्रीय संतुलन नहीं, बल्कि सामाजिक-राजनीतिक संदेश भी है। कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब भाजपा संगठनात्मक मजबूती और चुनावी आक्रामकता—दोनों को एक साथ साधना चाहती है।

     

    नितिन नबीन का राजनीतिक सफर विवादों से भी अछूता नहीं रहा है। शहरी विकास मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल पर सवाल उठे, पुल गिरने जैसी घटनाओं ने आलोचना भी दिलाई, लेकिन पार्टी ने उन्हें न केवल दोबारा मंत्री बनाया बल्कि वही विभाग सौंपकर यह भी जता दिया कि नेतृत्व उनके प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल पर भरोसा करता है। 2017 में कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का मामला भी नितिन नबीन की आक्रामक राजनीतिक शैली को रेखांकित करता है।
    जेपी नड्डा और नितिन नबीन—इन दोनों नामों को साथ रखकर देखें तो भाजपा की रणनीति साफ नजर आती है। एक ओर नड्डा जाते-जाते असम जैसे अहम राज्य में चुनावी ढांचा मजबूत कर गए, तो दूसरी ओर नितिन नबीन के रूप में संगठन को नया चेहरा, नया संतुलन और नया संदेश दिया गया है।

     

    भाजपा का यह कदम बताता है कि पार्टी न तो सत्ता को हल्के में ले रही है और न ही संगठन को। 2026 के असम चुनाव और आने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों के लिए यह “ट्रांजिशन प्लान” भाजपा को एक कदम आगे खड़ा करता है। सवाल बस इतना है—क्या यह रणनीति ज़मीन पर भी उतनी ही असरदार साबित होगी, जितनी कागज़ पर दिख रही है?

     

    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जाते-जाते नड्डा का मास्टरस्ट्रोक, नड्डा का रणनीतिक विराम,नितिन नबीन की संगठनात्मक शुरुआत है ये

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाकी का फरेब: नकली दरोगा बनकर शादी-40 लाख की ठगी का खुलासा
    Next Article कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.