Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण
    Breaking News Headlines खबरीलाल राष्ट्रीय

    कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • पंचकूला में ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय समारोह सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चंडीगढ/पंचकूला : ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ पुस्तक के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। यह पुस्तक श्री राम परिवार जय माँ सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा लिखित है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में संस्कारों, ज्ञान एवं सकारात्मक परिवर्तन का प्रसार करना है।

     

     

    यह पुस्तक आध्यात्मिक एवं बौद्धिक मार्गदर्शन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सद्गुणों एवं जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश देती है। यह कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी, जो युवाओं को जीवन के उद्देश्य को समझने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

     

     

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश धनखड़ (राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश जून (विधायक, बहादुरगढ़), श्री ज्ञानचंद गुप्ता (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) एवं श्री कुलभूषण गोयल(मेयर, पंचकूला) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे संस्कारों और ज्ञान का सागर बताया, जो समाज और विशेषकर युवाओं को सही दिशा प्रदान करेगी।

     

     

    कार्यक्रम में सैंकडो की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इसके उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में पुस्तक के प्रकाशन, उसके सामाजिक उद्देश्य तथा भविष्य में समाज को जागरूक करने के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

     

     

    युवाओं के लिए ₹11 लाख इनामी क्विज प्रतियोगिता की घोषणा

    प्रेस वार्ता के दौरान विक्रम देशवाल, श्रीपाल रेढू, पवन कुमार गहल्याण एवं अंशु राणा ने जानकारी दी कि श्री राम परिवार एवं जय माँ सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा युवाओं को संस्कारों और भारतीय ग्रंथों से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशाल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

     

    इस प्रतियोगिता में ₹11 लाख का प्रथम पुरस्कार रखा गया है तथा यह 24 एपिसोड में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं ग्रंथों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

     

     

    यह आयोजन पंचकूला से प्रारंभ होकर भविष्य में अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाने की योजना है।

     

     

    इस अवसर पर विक्रम सिंह देशवाल (फाउंडर डायरेक्टर, डी मीडिया), श्रीपाल रेढू (लेखक, श्री राम परिवार), पवन कुमार गहल्याण (सह-लेखक), अंशु राणा (फाउंडर, डी मीडिया), राजेश कुमार* (मुख्य संपादक, समाचार क्यारी मीडिया समूह) सहित देशभर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान, पत्रकार यूनियन एवं प्रेस क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम से बिहार तक: भाजपा के सत्ता-सूत्रधारों की नई बिसात
    Next Article टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर (JRR) का दबदबा। 

    Related Posts

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    June 21, 2026

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    लायंस क्लब भारत ने योग शिविर लगाकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक

    नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    सिदो-कान्हू हूल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन

    भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन

    हाथी समस्या पर केवल बैठक नहीं, प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता : चुनु माहाली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.