टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर (JRR) का दबदबा।
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता मैराथन जो की 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित हुआ। इसमें देश और विदेश से आये लगभग सोलह हजार धावकों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर के धावकों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर परचम लहराया तथा शहर का नाम रोशन किया। रितेश सिंह तोमर, रूपेश सिह, कृष्णा कुमार, धर्मराज मांझी,रनजीव कुमार, नितेश कुमार,मुरली कुमार, अनन्ता मुखर्जी,अनिल झा, सुमित गुप्ता,अनिल सिंह, परमानन्द, अमित ईत्यादि ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रितेश सिंह तोमर ने 25 किलोमीटर की दौड़ एक घण्टे छप्पन मिनट (1.56), में पुरी किया जो की हम सभी जमशेदपुर वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। घरमराज मांझी नें ये दौड़ 2 घंटे में पुरा किया और नितेश कुमार ने इस मैराथन के दस किलोमीटर की दौड़ छप्पन मिनट में पुरा कर अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया और अमितेश कुमार नें भी दस किलोमीटर की दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया । यह मैराथन भारत के सबसे चर्चित मैराथन के रूप में जाना जाता है। इसलिए इस मैराथन में देश के अलावा विदेशों से भी धावकगण हिस्सा लेते हैं।
जमशेदपुर रोड रनर के धावकों हमेशा लोगों को शारीरिक तथा मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करते हैं और उन्हें इस तरह के ईवेन्टश में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं। JRR टीम का एक ही लक्ष्य है स्वस्थ रहे और मस्त रहे।

