Author: News Desk

जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जाहेर थान में की पूजा-अर्चना, ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में संथाली गीत गाकर बांधा समां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन लौह नगरी जमशेदपुर पहुंचीं। करनडीह स्थित पवित्र जाहेर थान में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और संताल समाज के आराध्य गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत राष्ट्रपति जाहेर थान समिति एवं ऑल इंडिया रायटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुईं। समारोह के दौरान उन्होंने ओलचिकी लिपि के विकास, संरक्षण एवं…

Read More

कुछ ऐसा करना कि जब बाद तेरे लिखी जाए कहानी तुम्हारी तो, उसमें हौसले की बात हो संघर्ष की जगती रात हो । गीत-छंद हों सफलता के भी, कुछ संदेश विफलता के भी। अंधकार से अधिक प्रकाश हो , थोड़ी प्रीत हो ,मधुमास भी हो। लिखी जाए कहानी तुम्हारी तो, तो ऐसी बातें हों कि पढ़ कर , मुरझाए पतझड़ को भी, सावन बनना आ जाये। जो राहों से रूठे बैठे हैं, उनको भी चलना आ जाए। :–डॉ कल्याणी कबीर

Read More

सरकारी संपत्ति की लूट,आम हो या खास सबकी बपौती अजय कुमार,लखनऊ यह एक कड़वी सच्चाई है कि सरकारी संपत्ति, जो राष्ट्र की साझा धरोहर है, अक्सर आम लोगों के लालच का शिकार बन जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के दौरान एक पार्क के उद्घाटन पर सजावट के लिए लगाए गए करीब 6 हजार गमले चोरी हो गए। लग्जरी कारों और स्कूटरों पर सवार लोग खुले आम गमलों को उठाकर भागते नजर आए। यहां तक कि एक पुलिसकर्मी को पानी का खाली जार और वॉटर कूलर ले जाते देखा गया। यह घटना पूरे देश की उस फितरत को…

Read More

बांग्लादेशः सत्ता-संघर्ष, कट्टरपंथ और लोकतंत्र की अनिश्चित राह -ललित गर्ग- बांग्लादेश एक बार फिर इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहाँ लोकतंत्र, सत्ता और कट्टरपंथ के बीच की रेखाएँ धुंधली होती जा रही हैं। 17 वर्षों के स्वनिर्वासन के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान की स्वदेश वापसी केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि उस अस्थिरता का प्रतीक है, जो शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश की राजनीति में लगातार गहराती चली गई है। यह वापसी ऐसे समय में हुई है जब अंतरिम…

Read More

निर्णायक भूमिका के लिए कांग्रेस को अपने भीतर चल रहे आत्मसंघर्ष और अनिच्छा से बाहर निकलने की जरूरत देवानंद सिंह भारतीय लोकतंत्र के वर्तमान दौर में सबसे बेचैन करने वाला प्रश्न यह नहीं है कि सत्ता कितनी मजबूत है, बल्कि यह है कि विकल्प कितना कमजोर हो गया है। लोकतंत्र सत्ता और विपक्ष, इन दो ध्रुवों के संतुलन से चलता है। जब एक ध्रुव असामान्य रूप से ताकतवर और दूसरा लगातार दिशाहीन होता जाए, तो लोकतंत्र केवल एक औपचारिक व्यवस्था बनकर रह जाता है। आज कांग्रेस इसी प्रश्न के केंद्र में खड़ी है। एक ऐसी पार्टी, जिसने आधुनिक भारत की…

Read More

रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन—झारखंड–बिहार में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता बेगूसराय/रांची/पटना। झारखंड–बिहार की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का 28 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। वे पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ थे और पटना स्थित पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 87 वर्षीय रामकृपाल सिंह मूल रूप से बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव के निवासी थे, जबकि रांची के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर भी उनका नियमित आवागमन रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बेगूसराय स्थित पैतृक…

Read More

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर/आदित्यपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची पहुंचीं। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास को लेकर राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। *एनआईटी जमशेदपुर आगमन को लेकर…

Read More

डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल 🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏२७::१२::२०२५ शनिवार सप्तमी तिथि 🙏 🙏 🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩 🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))* 🙏🙏 🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख…

Read More

महामना मदन मोहन मालवीय : वामन से विराट की यात्रा • प्रमोद दीक्षित मलय किसी व्यक्ति के समाज जीवन में किया गया एक समाजोपयोगी राष्ट्रीय कार्य उसे न केवल वैश्विक पहचान देता है बल्कि उसका व्यक्तित्व भी वामन से विराट बना देता है। व्यष्टिगत सुख, सुविधा एवं संतुष्टि से ऊपर लोकसृष्टि एवं समष्टि के कल्याण की वरीयता, हित-कामना एवं योगक्षेम की चिंता उसे महामानव बना देती है। संसार के प्राचीनतम शैक्षिक एवं सांस्कृतिक नगर काशी में अविस्थित शिक्षा का महान केन्द्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय न केवल अपनी शोध एवं शैक्षिक उपलब्धियों का स्वर्णिम आलोक बिखेर रहा है बल्कि एक महनीय…

Read More

गुुरु गोविन्द सिंह जयन्ती -27 दिसम्बर 2025 गुुरु गोविन्द सिंहः हिन्दू धर्म और संस्कृति के रक्षक -ललित गर्ग- भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में गुरु गोविंद सिंह जी का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। वे केवल सिख धर्म के दसवें गुरु ही नहीं थे, बल्कि एक महान योद्धा, दार्शनिक, समाज-सुधारक, हिन्दू धर्म-संस्कृति के रक्षक और राष्ट्र-चेतना के जाग्रत प्रतीक थे। उनकी महान् तपस्वी, महान् कवि, महान् योद्धा, महान् संत सिपाही साहिब आदि स्वरूपों में पहचान होती है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि मानवता को साहस, न्याय, आत्मसम्मान और धर्मरक्षा का संदेश देने…

Read More