बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बर्मामाइंस क्षेत्र में धूल प्रदूषण, लगातार लगने वाले सड़क जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बुधवार को एक बार फिर सामने आया। टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग बनाने के प्रयास का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय पूजा मैदान को व्यावसायिक पार्किंग में बदलने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं…
Author: News Desk
ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व चुनाव प्रक्रिया पर हुआ विचार विकास सिंह के त्याग की सभी वक्ताओं ने की सराहना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 05 जनवरी 2026 को मंच के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समाज के प्रमुख एवं वरिष्ठ सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा संगठन से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव अनिल ठाकुर ने किया। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 05दिन सोमवार 2026 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : कक्षा की दीवारों से बाहर शिक्षा: अनिवार्य उपस्थिति की वैचारिक पड़ताल:डॉ सत्यवान सौरभ* *इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा:ललित गर्ग* *भाजपा से सवाल करने लगा मीडिया, क्या यह बदलाव है या सत्ता की नई रणनीति?:देवानंद सिंह*…
भाजपा से सवाल करने लगा मीडिया, क्या यह बदलाव है या सत्ता की नई रणनीति? देवानंद सिंह भारतीय लोकतंत्र में मीडिया को सदैव सत्ता का प्रतिपक्ष माना गया है। वह सत्ता जो निर्वाचित होती है, और वह मीडिया जो निर्वाचित नहीं होता, परंतु जनता की ओर से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार रखता है। यही कारण है कि जब मीडिया सत्ता से सवाल करता है, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। लेकिन जब मीडिया सत्ता का विस्तार बन जाए, तो लोकतंत्र खोखला होने लगता है। पिछले एक दशक में भारत में यही दृश्य अधिक मुखर होकर सामने आया, जहां मीडिया का…
कक्षा की दीवारों से बाहर शिक्षा: अनिवार्य उपस्थिति की वैचारिक पड़ताल – डॉ सत्यवान सौरभ उच्च शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल छात्रों को डिग्री देना या उन्हें एक निश्चित साँचे में ढालना नहीं है। इसका सार यह भी है कि एक छात्र को उसकी बेड़ियों से मुक्त कर एक चिंतनशील नागरिक बनाना जो स्वतंत्र सोच के योग्य हो। फिर भी भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने एक ऐसी प्रणाली लागू की है जहाँ हर छात्र को कक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है, और यह डिग्री शिक्षा की सीमा है, और इससे अधिक “निगरानी और अनुशासन” नहीं है। यदि किसी की उपस्थिति…
इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा -ललित गर्ग- स्वच्छता रैंकिंग में लगातार टॉप पर आने वाले इंदौर में दूषित पेयजल की वजह से हुई मौतें कथनी और करनी की असमानता की पौल खोलती भयावह लापरवाही का नतीजा हैं। स्थानीय लोगों का यह आरोप बेहद गंभीर है कि पानी की क्वॉलिटी को लेकर लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई और दुर्भाग्य से इतनी बड़ी वारदात के बाद भी अदालत को दखल देकर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने का आदेश देना पड़ रहा है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं है और न ही इसे तकनीकी खामी…
केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति व शांति समिति ने उपायुक्त व पुलिस प्रशासन को दी नववर्ष की शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संयोजक सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य श्री प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा प्रमुख पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी गई। इसके उपरांत केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल…
पोते आर्यवत्स ने दादा स्वर्गीय के.के. सिंह जी की पुण्य तिथि पर जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता स्वर्गीय के.के. सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पोते श्री आर्यवत्स की ओर से सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज क्लब गंडा समाज के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहाँ ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कुल 60 लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल वितरण विशेष रूप से बेलदिह ग्राम बस्ती से आए गंडा समाज एवं आदिवासी समाज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच…
नेत्र ज्योति महायज्ञ–2026 के दूसरे दिन 173 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन, आधुनिक ओटी में हुआ लेंस प्रत्यारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 4 जनवरी। रेड क्रॉस के पेट्रन एवं समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ–2026 के दूसरे दिन नेत्र ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह, पुत्री उषा सिंह, छगनलाल दयालजी सन्स के चेयरमैन आश्विन आडेसरा, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह एवं राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ऑपरेशन सत्र के दौरान डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ.…
आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम और ब्रह्मर्षि विकास मंच क्यों मौन है? देवानंद सिंह ब्रह्मर्षि विकास मंच की एक बैठक में राष्ट्र संवाद पर “टारगेट करने” का जो आरोप लगाया गया था, वह उस समय भले ही एक भावनात्मक प्रतिक्रिया रहा हो, लेकिन आज वही मुद्दा एक बड़े और गंभीर सवाल में तब्दील हो चुका है। सवाल सिर्फ किसी अखबार पर आरोप का नहीं है, सवाल है भूमि माफिया, जांच की मांग और सत्ता–प्रशासन की चुप्पी का। 30 दिसंबर को विधिवत आवेदन दिया गया। 31 दिसंबर को रिमाइंडर भी चला गया। आवेदन में भूमि से जुड़े…
