हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर की गई है। जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग रैकेट और उससे जुड़ी ठगी व लूट के मामले में जांच के तहत यह छापेमारी हुई। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में दर्ज एक प्राथमिकी में 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख…
Author: News Desk
नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्षीय नितिन नवीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इस पद तक पहुंचने वाले बिहार के पहले नेता बन गए हैं। पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन को जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता है। पार्टी का यह फैसला ऐसे समय में आया है,…
दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ के बीच श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रवेशद्वार पर पांच सुंदर कलश स्थापित सैकड़ों आम और खास लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। उनकी मौजूदगी में मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) के शीर्ष पर पांच सुंदर कलश भी स्थापित किए गए। पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि श्री लक्ष्मीनीरायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लगातार चल रहा…
चुनावी शोर में ‘लालच’ का खंजर,जब राजनीति नहीं, लूट बनी हमले की वजह ! राष्ट्र संवाद नांदेड़, मुंबई (इंद्र यादव) महाराष्ट्र चुनाव के समय जब हवा में नारों की गूँज और वादों की मिठास होती है, तब कुछ लोग अंधेरे में धारदार हथियारों के साथ शिकार की तलाश में होते हैं। नांदेड़ में कांग्रेस उम्मीदवार सारिका भालेराव के पति शिवाजी भालेराव पर हुआ हमला इसी कड़वी हकीकत को बयां करता है। शुरुआत में लगा कि यह चुनावी रंजिश का कोई खूनी खेल है,जैसा कि अक्सर राजनीति में होता आया है। लेकिन पुलिस की जांच ने जो पर्दा उठाया, वह…
-ललित गर्ग- ईरान में बार-बार उभरती उथल-पुथल केवल किसी एक घटना, किसी एक फैसले या किसी एक पीढ़ी का आक्रोश नहीं है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक, वैचारिक और भू-राजनीतिक संरचना की परिणति है, जिसने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से इस देश को आकार दिया है। आज जब सड़कों पर विरोध के दृश्य, सोशल मीडिया पर आक्रोश और पश्चिमी विश्लेषकों की ओर से सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हैं, तब यह समझना जरूरी हो जाता है कि ईरान का संकट साधारण आंतरिक असंतोष नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति-संतुलन से गहराई से जुड़ा हुआ प्रश्न है। ईरान की आंतरिक उथल-पुथल एवं…
विश्वविद्यालय, सत्ता और साहित्य की अपमानित गरिमा – डॉ. प्रियंका सौरभ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा के साथ हुआ सार्वजनिक दुर्व्यवहार केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं है, बल्कि यह हमारे समय के अकादमिक और सांस्कृतिक जीवन में गहराते संकट का स्पष्ट संकेत है। किसी आमंत्रित लेखक को मंच पर अपमानित करना और कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहना उस परंपरा के सर्वथा विपरीत है, जिसमें विश्वविद्यालयों को विचारों के मुक्त आदान–प्रदान, असहमति के सम्मान और रचनात्मक संवाद के केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है।…
कोल्हान में भाजपा की रणनीति दरकिनार करना नहीं, दिग्गजों को ‘मार्गदर्शक भूमिका’ में सीमित करना? देवानंद सिंह झारखंड भाजपा द्वारा राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नाम भेजे जाने को केवल संगठनात्मक सूची मानना राजनीतिक दृष्टि से अधूरा आकलन होगा। इससे जुड़ा सबसे अहम तथ्य यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा को राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया जाना, उन्हें पूरी तरह हाशिये पर डालने का संकेत नहीं देता। बल्कि यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व इन दिग्गज नेताओं को सीधे संगठनात्मक संघर्ष की अग्रिम पंक्ति से…
अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ पर सवाल, देवरिया पुलिस की कार्यशैली कटघरे में राष्ट्र संवाद संवाददाता देवरिया, उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने देवरिया पुलिस पर जब्ती के दौरान नकदी व सामान वापस न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हिरासत के समय पुलिस ने निजी सामान और पैसे जब्त किए, लेकिन बाद में उसका पूरा हिसाब नहीं दिया गया। इस मामले में अदालत ने संबंधित कोतवाल से स्पष्टीकरण (आख्या) तलब किया है। प्रकरण ने पुलिस की जब्ती प्रक्रिया, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात…
जहाँ शर्म नहीं, वहाँ वफ़ा कैसी,आधुनिक प्रेम की उजड़ी महफ़िल! राष्ट्र संवाद भारत (इंद्र यादव) आज के डिजिटल और भागदौड़ भरे युग में ‘इश्क’ शब्द अपनी गहराई खोता जा रहा है। जिस प्रेम को कभी तपस्या माना जाता था, आज वह सोशल मीडिया के ‘लाइक्स’ और ‘स्वाइप’ कल्चर तक सिमट कर रह गया है। एक समय था जब प्रेम में ‘शर्म’ (लोक-लज्जा और संकोच) को एक आभूषण माना जाता था, जो मर्यादा की सीमा तय करता था। लेकिन आज, जब मर्यादाओं की दीवारें ढह रही हैं, तो वफादारी का टिकना भी मुश्किल हो गया है। ◆ प्रदर्शन की…
‘भजन-राज’ यानी ‘भरोसे के शासन’ में राजस्थान के नये आयाम -ललित गर्ग- राजस्थान की राजनीति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हालिया दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम या शिष्टाचार भर तक सीमित नहीं था, वह एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत, एक भरोसे की सार्वजनिक मुहर और एक स्थायित्व का उद्घोष था। जाते-जाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पीठ थपथपाकर अमित शाह ने यह जता दिया कि प्रदेश की कमान अब पूरी तरह ऐसे नेतृत्व के हाथों में है, जिस पर केंद्रीय आलाकमान को केवल विश्वास ही नहीं, बल्कि गहरा संतोष भी है। जिसे कभी राजनीतिक गलियारों में ‘सरप्राइज पैकेज’ कहकर देखा गया था,…
