नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा आज से ,सियासी संतुलन तक बिहार में नीतीश कुमार की ‘सेंचुरी’ की तैयारी देवानंद सिंह बिहार की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है और इसके केंद्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जो एक बार फिर राज्यव्यापी। यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। 16 जनवरी से मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं इस बार भी उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू हो सकती है। उनकी समृद्धि यात्रा केवल विकास कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सधे हुए राजनीतिक संदेश और शक्ति-प्रदर्शन का माध्यम बन चुकी है। 243 सदस्यीय विधानसभा में लगभग पूरा…
Author: News Desk
विश्वविद्यालय, सत्ता और साहित्य की अपमानित गरिमा – डॉ. प्रियंका सौरभ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा के साथ हुआ सार्वजनिक दुर्व्यवहार केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं है, बल्कि यह हमारे समय के अकादमिक और सांस्कृतिक जीवन में गहराते संकट का स्पष्ट संकेत है। किसी आमंत्रित लेखक को मंच पर अपमानित करना और कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहना उस परंपरा के सर्वथा विपरीत है, जिसमें विश्वविद्यालयों को विचारों के मुक्त आदान–प्रदान, असहमति के सम्मान और रचनात्मक संवाद के केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है।…
बचत और खर्च का असंतुलनः नये भारत के लिए बड़ी चुनौती -ललित गर्ग- महामारी के बाद की दुनिया केवल स्वास्थ्य के स्तर पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक सोच और व्यवहार में भी एक बड़े संक्रमण से गुज़री है। वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं की अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती महंगाई, तकनीक-आधारित बाजार और उपभोक्तावादी संस्कृति के तीव्र प्रसार ने लोगों की खर्च करने की प्रवृत्ति को असाधारण रूप से बढ़ा दिया है। इस बदलाव का सबसे गहरा असर घरेलू बचत पर पड़ा है। भारत सहित अनेक देशों में घरेलू बचत दरें ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं। उपभोग बढ़ रहा…
“हम पूरी तरह भारतीय कैसे दिखें?” एक हत्या और हमारे समाज का आईना देवानंद सिंह उत्तराखंड की शांत मानी जाने वाली राजधानी देहरादून में हुआ एंजेल चकमा की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज के भीतर छिपे उस कड़वे सच को उजागर करती है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं—नस्लवाद और भेदभाव। त्रिपुरा से पढ़ाई के लिए देहरादून आए दो भाई, एंजेल और माइकल चकमा, बेहतर भविष्य का सपना लेकर यहां पहुंचे थे। लेकिन 9 दिसंबर की वह शाम उनके परिवार के लिए ऐसा ज़ख़्म छोड़ गई, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा। कथित…
मर्सी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तामल देव का निधन, 10 जनवरी को ओपीडी बंद रहेगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मर्सी अस्पताल से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक मरीज का मसीहा डॉ. तामल देव का लंबी बीमारी के बाद मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। वर्ष 1983 में मर्सी अस्पताल से जुड़ने वाले डॉ. देव ने 42 वर्षों तक निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की। मरीजों के बीच उनका विश्वास और सम्मान इतना गहरा था कि हर कोई चाहता था कि इलाज के लिए डॉ. तामल देव…
चेतावनी : ब्रह्मर्षि विकास मंच संभले, अन्यथा मिट जाएंगे भाजपा और ब्रह्मर्षि समाज : उपेक्षा की राजनीति या समाज की चूक? देवानंद सिंह जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी और ब्रह्मर्षि समाज का रिश्ता शुरू से ही सहयोग, समर्थन और विश्वास पर टिका रहा है। भाजपा के गठन के समय से लेकर आज तक जमशेदपुर में पार्टी को खड़ा करने, मजबूत करने और चुनावी सफलता दिलाने में ब्रह्मर्षि समाज की भूमिका अहम रही है। स्वर्गीय मनमोहन चौधरी, स्वर्गीय सच्चिदानंद राय, हरेंद्र पांडेय, जटाशंकर पांडे, अनिल सिंह और कनाडा में रह रहे अरविंद जैसे कई नाम ऐसे हैं, जिनके योगदान को नकारा नहीं…
जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने सरबजीत सिंह को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हिंदूबस्ती निवासी सुखराज के साथ इलाके में पहुंचे थे। सभी अपराधियों के…
इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘एआई और प्रौध्योगिकी के क्षेत्र में उभरते आयाम पर’ होगा मंथन – कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 9 जनवरी से राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सरायकेला के बिजय गांव स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। नौ से 10 जनवरी तक आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश से आमंत्रित शिक्षिविद एवं विद्वान शिरकत करेंगे। संगोष्ठी का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत प्रौद्योगिकियों में उभरते नए आयाम” है। इसके अलावा तकनीकी सत्रों के दौरान उप विषयों पर प्रतिभागी पेपर प्रस्तुत करेंगे। कॉलेज के चेयरमैन आरएन महांती, निदेशक डॉ. शुक्ला महांती…
जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार पूर्वी विधानसभा की बादशाहत खतरे में, संगठन में उठे सवाल “अगर परीक्षक ही परीक्षार्थी बन जाए, तो परिणाम की अपेक्षा बेईमानी होगी” अमन शांडिल्य जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। संगठन से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान महानगर उपाध्यक्ष एवं सोनारी के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिन्हा इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। संगठन की अंतिम स्वीकृति मिलने की स्थिति में वे जमशेदपुर महानगर…
2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर पुलिस ने वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह दावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री पियूष पाण्डेय ने सोमवार को मीडिया के साथ साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर किया। एसएसपी के अनुसार, पुलिस की सक्रियता, बेहतर रणनीति और लगातार गश्त के कारण कई गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में फायरिंग की…
