Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार

    पूर्वी विधानसभा की बादशाहत खतरे में, संगठन में उठे सवाल

    “अगर परीक्षक ही परीक्षार्थी बन जाए, तो परिणाम की अपेक्षा बेईमानी होगी”

    अमन शांडिल्य
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। संगठन से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान महानगर उपाध्यक्ष एवं सोनारी के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिन्हा इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। संगठन की अंतिम स्वीकृति मिलने की स्थिति में वे जमशेदपुर महानगर भाजपा के अगले जिला अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
    विगत विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के घटक दल के प्रत्याशी के समर्थन को लेकर गठित समन्वय समिति में संजीव सिन्हा की भूमिका काफी अहम मानी जाती रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अध्यक्ष बनने से भाजपा और जदयू के बीच आपसी तालमेल और अधिक मजबूत हो सकता है, जिसका लाभ आगामी चुनावों में संगठन को मिलने की संभावना है।

     

    सूत्रों के मुताबिक अब तक संगठनात्मक निर्णयों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का प्रभाव अधिक रहा है, लेकिन इस बार पूर्वी क्षेत्र से एक साथ कई दावेदार सामने आने के कारण प्रदेश नेतृत्व के समक्ष असमंजस की स्थिति बन गई है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, अमित अग्रवाल, राकेश सिंह, वर्तमान जिला महामंत्री संजीव सिंह और जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह जैसे नेताओं के नाम चर्चा में रहे हैं। इसी वजह से इस बार पूर्वी क्षेत्र की पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है।

     

    इसी बीच पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आने वाले संजीव सिन्हा के पक्ष में संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक समीकरण अनुकूल नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के सहयोग के लिए महानगर से चार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें मिथिलेश सिंह यादव, खेलाराम बेसरा, नीरज सिंह और संजीव सिन्हा शामिल थे। इन चारों में संजीव सिन्हा का नाम ही सबसे प्रबल रूप से जिला अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहा है।

     

    हालांकि संगठन के भीतर इस बात को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं कि जिन नेताओं को जिला अध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हीं में से एक का स्वयं दावेदार बनना सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कहा जा रहा है कि “अगर परीक्षक ही परीक्षार्थी बन जाए, तो परिणाम की अपेक्षा बेईमानी होगी।”

     

    दूसरी ओर, यदि संजीव सिन्हा जिला अध्यक्ष बनते हैं तो जमशेदपुर महानगर भाजपा का राजनीतिक समीकरण भी बदलता नजर आ सकता है। ऐसी स्थिति में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की सक्रियता बढ़ने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि आगामी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं, क्योंकि वे पूर्व में जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं।
    कुल मिलाकर, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संकेतों और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए संजीव सिन्हा का नाम जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को लेना है, लेकिन पार्टी को जल्द ही नया जिला अध्यक्ष मिलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण
    Next Article संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.