Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने पर मिथिला और मैथिली भाषी समाज ने भारत सरकार एवं महामहिम के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में निधिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से एक आभार वक्तव्य जारी किया गया।

    परिषद ने बताया कि सिंहभूम क्षेत्र में लगभग 3 लाख तथा झारखंड प्रदेश में करीब 16 लाख मैथिली भाषी निवास करते हैं। परिषद ने कहा कि मैथिली भाषा को वर्ष 2003 में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर केंद्र सरकार ने मिथिला की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।

    परिषद ने विशेष रूप से तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं उस समय की सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कवि कोकिल, महाकवि विद्यापति की भाषा को वह सम्मान दिया, जिसकी वह सदियों से अधिकारी रही है। मैथिली उत्तर-पूर्वी भारत की उन भाषाओं में अग्रणी है, जिनमें साहित्य सृजन की एक व्यवस्थित और समृद्ध परंपरा विकसित हुई।

    इसके साथ ही परिषद ने वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण तथा जगत जननी जानकी के प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम में भव्य मंदिर के शिलान्यास को मिथिला की संस्कृति, भाषा और सनातन परंपरा के सम्मान से जोड़ते हुए इसके लिए भी आभार जताया।
    परिषद ने कहा कि मैथिली केवल एक संवाद की भाषा नहीं, बल्कि यह विद्यापति, राजा सलहेश, लोकदेव लोरिक, दीना-भदरी, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी जैसी महान परंपराओं की वाहक रही है। इसकी लगभग 1500 वर्षों से अधिक पुरानी साहित्यिक परंपरा भारतीय भाषाओं में एक विशिष्ट स्थान रखती है।

    मिथिला और मैथिली भाषी समाज ने सरकार से यह अपेक्षा और मांग की है कि मैथिली को उसकी प्राचीनता, समृद्ध साहित्य और सांस्कृतिक योगदान को देखते हुए ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा प्रदान किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा और विरासत पर गर्व हो सके।

    अंत में परिषद की ओर से कहा गया कि समस्त मैथिली भाषी समाज संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को स्थान देने के लिए महामहिम एवं भारत सरकार के प्रति पुनः हार्दिक आभार प्रकट करता है।

    शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार
    Next Article सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.