Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला नगर पंचायत के सफाईकर्मियों द्वारा दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना कुछ ही घंटों में समाप्त हो गया. नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की पहल के बाद सफाई कर्मी पुनः काम पर लौट आए हैं. सफाई कर्मियों का कहना था कि पिछले दो महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो गया है. समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण दुकानदारों का कर्ज, बच्चों की फीस और घरेलू खर्च पूरे नहीं हो पा रहे थे. धरना के दौरान गुरुवार को पूरे नगर क्षेत्र में सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहा. नगर के किसी भी मोहल्ले से कचरा उठाव नहीं हुआ. सुबह से ही सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की. उधर धरना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मियों से बातचीत की. सफाई कर्मियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि लगातार वेतन भुगतान में हो रही देरी से वे मानसिक और आर्थिक संकट में हैं.

    मनोज कुमार चौधरी ने तत्काल नगर प्रशासक से बातचीत कर वेतन भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया. नगर प्रशासक समीर बोदरा ने सफाई कर्मियों को 45 दिन का वेतन दो दिनों के भीतर देने का आश्वासन दिया. साथ ही शेष बकाया वेतन फरवरी माह में जनवरी के वेतन के साथ भुगतान करने की बात कही. मनोज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मी साल के 365 दिन गर्मी, सर्दी और बरसात में नगर की सफाई करते हैं, ऐसे कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत का रवैया नहीं बदला, तो वे सफाई कर्मियों के साथ मिलकर जोरदार आंदोलन करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले किट में भी कमीशनखोरी होती है और जो सामग्री दी जाती है, वह निम्न गुणवत्ता की होती है, जिसे कर्मचारी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. मनोज चौधरी ने कहा कि यदि नगर पंचायत ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया, तो नगर पंचायत के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

    वेतन भुगतान का आश्वासन सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग
    Next Article कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.