Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल, जिस पर USA लिखा हुआ है, और दो जिंदा गोली बरामद की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली क्षेत्र के हाशमी मोहल्ला निवासी शेख इरफान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है. सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध पिस्टौल के बल पर वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दहशत फैलाने का काम कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की मंशा रंगदारी वसूलने की थी. फिलहाल कपाली ओपी पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किसके इशारे पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और उसके पीछे कौन- कौन लोग शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल और दो जिंदा गोली जब्त की गई. फिलहाल सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. वहीं, आम नागरिकों ने कपाली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है.

    कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार दो जिंदा गोली बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन
    Next Article वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का आरोप, उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम

    Related Posts

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    July 24, 2026

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रैयत विस्थापित मोर्चा का चक्का जाम, संगम खदान में खनन ठप

    डिमना डैम हादसा: दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.