Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का आरोप, उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का आरोप, उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का आरोप, उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक के समीप संचालित उमा पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर से इलाज कराने के बाद एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    परिजनों का आरोप है कि उमा पॉलीक्लिनिक में बगैर योग्य डॉक्टर के इलाज किया जाता है और लापरवाही के कारण उनकी मां की जान चली गई। मृतका के पुत्र मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी मां को हल्का बुखार खासी था, जिसके बाद इलाज के लिए उमा पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया। यहां अशोक मोदी नामक व्यक्ति द्वारा इलाज किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान तीन दवाइयां खिलाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उल्टी शुरू हो गई। बार-बार बाहर रेफर करने की मांग के बावजूद क्लिनिक संचालक ने गंभीरता नहीं दिखाई और जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

    घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।

    वहीं, उमा पॉलीक्लिनिक के डॉक्टर सोनू कुमार ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला 27 दिसंबर को बुखार और खांसी की शिकायत लेकर उनके क्लिनिक आई थी, जहां जांच के बाद दवा का प्रिस्क्रिप्शन दिया गया था। इसके बाद 2 जनवरी को महिला दोबारा आई और कमजोरी की शिकायत बताई। जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जिसके बाद आवश्यक दवाइयां दी गईं और मरीज को घर भेज दिया गया। डॉक्टर सोनू कुमार ने यह भी कहा कि उनके क्लिनिक में भर्ती की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है और महिला को कभी भी उनके यहां एडमिट नहीं किया गया। महिला की आज सुबह मौत हो जाने के बाद उन पर गलत इलाज का आरोप लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

    उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम गलत इलाज का आरोप वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद
    Next Article बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन सफल, जुस्को एमडी अतुल कुमार भटनागर पहुंचे आंदोलन स्थल

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.