Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर स्थित जे.पी. स्कूल परिसर में क्षेत्र समाज एवं विद्यालय की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

    महायज्ञ के उपरांत विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत एवं नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी संदेश दिया।

    समारोह का समापन सौहार्द, उल्लास और आध्यात्मिक चेतना के साथ हुआ।

    5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण जे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर में श्री श्याम दरबार प्रथम स्थापना वार्षिक उत्सव, भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई
    Next Article जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा अंतिम चरण में, संजीव सिन्हा सबसे प्रबल दावेदार

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.