Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेतावनी : ब्रह्मर्षि विकास मंच संभले, अन्यथा मिट जाएंगे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना संपादकीय समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष हजारीबाग

    चेतावनी : ब्रह्मर्षि विकास मंच संभले, अन्यथा मिट जाएंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मतदाता सूची पर सियासत
    नेपाल की राजनीति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेतावनी : ब्रह्मर्षि विकास मंच संभले, अन्यथा मिट जाएंगे

    भाजपा और ब्रह्मर्षि समाज : उपेक्षा की राजनीति या समाज की चूक?

    देवानंद सिंह

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी और ब्रह्मर्षि समाज का रिश्ता शुरू से ही सहयोग, समर्थन और विश्वास पर टिका रहा है। भाजपा के गठन के समय से लेकर आज तक जमशेदपुर में पार्टी को खड़ा करने, मजबूत करने और चुनावी सफलता दिलाने में ब्रह्मर्षि समाज की भूमिका अहम रही है। स्वर्गीय मनमोहन चौधरी, स्वर्गीय सच्चिदानंद राय, हरेंद्र पांडेय, जटाशंकर पांडे, अनिल सिंह और कनाडा में रह रहे अरविंद जैसे कई नाम ऐसे हैं, जिनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

     

    इसके बावजूद यह एक कड़वी सच्चाई है कि भाजपा गठन के बाद से अब तक जमशेदपुर में एक भी जिला अध्यक्ष ब्रह्मर्षि (भूमिहार) समाज से नहीं बनाया गया। चुनाव के समय टिकट वितरण की प्रक्रिया में भी यह समाज लगातार उपेक्षा का शिकार होता रहा है। हर बार समाज को आश्वासन तो मिलता है, लेकिन निर्णायक घड़ी में उसे दरकिनार कर दिया जाता है।
    भाजपा को मिलने वाले ब्रह्मर्षि समाज के वोट प्रतिशत की बात करें तो यह लगभग 90 प्रतिशत तक रहा है। इसके बावजूद पार्टी संगठन और चुनावी प्रतिनिधित्व में इस समाज को वह स्थान नहीं मिला, जिसका वह हकदार है। पार्टी के भीतर यह तर्क अक्सर दिया जाता है कि समाज की पकड़ कमजोर है, जबकि हकीकत यह है कि जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ब्रह्मर्षि समाज की भूमिका निर्णायक रही है।
    हाल ही में जिला अध्यक्ष पद को लेकर हुई रायशुमारी में डॉ. जटाशंकर पांडे, अनिल सिंह, राकेश सिंह, बबुआ सिंह और दीपू सिंह जैसे नाम सामने आए थे। इन नामों से समाज में उम्मीद जगी थी कि इस बार भाजपा नेतृत्व ब्रह्मर्षि समाज को सम्मान देगा। लेकिन अंतिम निर्णय की प्रक्रिया में इन सभी नामों को किनारे कर दिया गया। अब जबकि जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा लगभग तय मानी जा रही है, औपचारिकता ही शेष रह गई है।

     

    इसी बीच ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के महासचिव अनिल ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी ब्रह्मर्षि समाज को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज का योगदान भुला दिया गया है और संगठनात्मक पदों व टिकट वितरण में लगातार उपेक्षा की जा रही है।
    हालांकि इस पूरे परिदृश्य के लिए केवल भाजपा को दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा। समाज को भी आत्ममंथन करना होगा कि आखिर क्यों वह अपनी राजनीतिक ताकत को निर्णायक रूप से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। जब तक समाज संगठित होकर राजनीतिक रूप से मजबूती नहीं दिखाएगा, तब तक कोई भी दल उसे केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करता रहेगा।

     

    राजनीति में सम्मान मांगने से नहीं, बल्कि संघर्ष और एकजुटता से मिलता है। ब्रह्मर्षि समाज के सामने यह समय चेतावनी का है। यदि अब भी सामाजिक मंच राजनीतिक दिशा तय करने में विफल रहे, तो आने वाले समय में समाज की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

    भाजपा और ब्रह्मर्षि समाज : उपेक्षा की राजनीति या समाज की चूक?

    यह केवल एक आरोप या बयान नहीं, बल्कि ब्रह्मर्षि समाज के लिए अंतिम चेतावनी है
    संभलिए, संगठित होइए और अपना हक लेने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़िए, अन्यथा इतिहास गवाह बनेगा कि अवसर हाथ से निकल गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: टुईलाडूंगरी में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला
    Next Article जमशेदपुर में कैनाइन खेलों का महाकुंभ शुरू 9 से 11 जनवरी तक 79वीं, 80वीं और 81वीं चैंपियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.