Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने सरबजीत सिंह को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हिंदूबस्ती निवासी सुखराज के साथ इलाके में पहुंचे थे। सभी अपराधियों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद पूरे क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल सरबजीत सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
    इधर, घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
    फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़ाके की ठंड में समाजसेविका रानी गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल बारीडीह हरिजन बस्ती में 30 महिलाओं व पुरुषों को मिली राहत
    Next Article चेतावनी : ब्रह्मर्षि विकास मंच संभले, अन्यथा मिट जाएंगे

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.