अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ पर सवाल, देवरिया पुलिस की कार्यशैली कटघरे में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
देवरिया, उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव)
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने देवरिया पुलिस पर जब्ती के दौरान नकदी व सामान वापस न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हिरासत के समय पुलिस ने निजी सामान और पैसे जब्त किए, लेकिन बाद में उसका पूरा हिसाब नहीं दिया गया।
इस मामले में अदालत ने संबंधित कोतवाल से स्पष्टीकरण (आख्या) तलब किया है। प्रकरण ने पुलिस की जब्ती प्रक्रिया, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस प्रशासन अदालत में क्या जवाब पेश करता है और क्या जब्ती नियमों के पालन की स्थिति स्पष्ट हो पाती है।

