केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति व शांति समिति ने उपायुक्त व पुलिस प्रशासन को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संयोजक सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य श्री प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा प्रमुख पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी गई।
इसके उपरांत केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से भी मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
स्वागत एवं बधाई देने वालों में शांति समिति के पी.के. दास, अशोक सिंह, ए. ओझा, जे.पी. चौबे, नंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

